फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors should make health services more effective: Nodal Officer

स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाए चिकित्सक : नोडल अधिकारी

Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Doctors should make health services more effective: Nodal Officer
कानपुर देहात। माती सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर हुए कार्यक्रम में नोडल अधिकारी आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी ने चिकित्सकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को चिकित्सक अधिक प्रभावी बनाएं। यहां उन्होंने आयुष्मान कार्ड वितरित कर टीबी मरीजों को पोषण की पोटली दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा को पहुंचाने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है। डीएम ने कपिल सिंह ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां सीडीओ विधान जायसवाल, सीएमओ डॉक्टर जयगोविंद, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हरप्रीत सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, एसीएमओ डॉक्टर सुखलाल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

इधर कलक्ट्रेट में नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। एसपी को एकीकृत मालखाना स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। थानों में खड़े जब्त वाहनों के लिए एकीकृत सेंट्रल यार्ड बनाने के निर्देश दिए। सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। कहा कि बड़े विद्यालयों का भी फायर ऑडिट कराया जाना चाहिए। ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। पुलिस लाइन मार्ग चौड़ीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ईओ ने बताया कि नवयुग पालिका योजना में प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ व ईओ को सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। विद्युत सखियों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी को इसी माह इंक्यूबेशन सेंटर संचालित करने के निर्देश दिए। यहां एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed