{"_id":"96dc6811b54c8bde965862e874de6a23","slug":"doctors-said-save-humanity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने कहा, मानवता बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने कहा, मानवता बचाओ
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2012 बैच की ओर से आयोजित तरंग 2015 में शनिवार को रंगोली, बुके मेकिंग, फेस मेकिंग समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
रंगोली में सेव ह्यूमैनिटी (मानवता बचाओ) विषय पर छात्राओं ने मानवता के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया। रंगोली में पैरा एच टू बैच की प्रियंका शंकर यादव, कोमल सिंह, आकांक्षा अग्रवाल, प्रियांशु त्रिपाठी की टीम विजेता रही। बुके मेकिंग में ज्योति व अश्वनी की टीम विजेता रही। दूसरे स्थान पर प्रियंका व कोमल की टीम रही।
विज्ञापन
किसी विषय पर एक मिनट बोलने की प्रतियोगिता में देवेश अग्रवाल प्रथम, आर्यन टंडन द्वितीय और निश्चल गोयल तीसरे स्थान पर रहे। टर्न द कोट इवेंट में दिविशा अग्रवाल प्रथम, शाश्वत पांडेय व कृति सिंह द्वितीय, निकी तान्या तीसरे स्थान पर रहीं। स्पेलिंग चेकिंग कंपटीशन में इप्रिता प्रथम, आर्यन टंडन द्वितीय और दिविशा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक और तीस सेकेंड में 18 गोलगप्पे खाने वाले भी पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन
मरीजों का दर्द सुनें डॉक्टर
तरंग का उद्घाटन करते हुए आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने कहा कि अच्छा और सफल डॉक्टर बनना दो अलग-अलग बातें हैं। अच्छा सभी डॉक्टर बन सकते हैं लेकिन सफल डॉक्टर वह है जो मरीजों से कम्युनिकेशन मजबूत रखता हो। मरीजों से बात करें, उनकी सुनें, आधा दर्द वैसे ही कम हो जाता है।
डॉक्टरों को मरीजों से कम्युनिकेशन (बातचीत) बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग की शुरुआत बचपन से ही हो जाती है। मां बच्चे पर नजर रखती है तो यह पुलिसिंग है।
उन्होंने कहा कि पत्नी पति पर नजर रखती है तो यह भी पुलिसिंग है। उन्होंने हनुमान चालीसा की चौपाई का उदाहरण दिया। इस दौरान प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार, उन्नाव की सीएमओ डॉ. गीता, डॉ. यशवंत राव, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर नाटक से प्रहार
एमबीबीएस स्टूडेंटों ने नुक्कड़ नाटक से आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर प्रहार किए। स्टूडेंटों ने मुंबई में 26/11 हमले की तस्वीर दिखायी। इसमें रिपेश शर्मा, वरदान गुप्ता, निखिल कुमार, कामेश पांडेय, धीरज त्रिपाठी, नमन श्रीवास्तव, पुनीत, अवनीश सिंह ने हिस्सा लिया। देर रात तक गीत-संगीत का कार्यक्रम चलता रहा।