फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors protested by closing OPD for half an hour

Kanpur News: आधा घंटा ओपीडी बंद कर, डॉक्टरों ने जताया विरोध

Tue, 13 Aug 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Doctors protested by closing OPD for half an hour
कानपुर देहात। कलकत्ता में एक जूनियर रेजिडेंट की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टरों और स्टॉफ नर्सों में नाराजगी देखने को मिली। सोमवार को कंसल्टेंट और सीनियर रेजिडेंट ने आधा घंटा तक ओपीडी सेवा बाधित रखी। इस दौरान डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन

काम बंद करने के बाद डॉक्टर व स्टॉफ परिसर में एकत्र हुए। यहां पर फोर्डा (फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) के उपाध्यक्ष डॉ. शुभांसू ने कहा कि वार्ड में महिला डॉक्टर अकेले काम करती हैं, उनकी कोई सुरक्षा नहीं है। उन्होंने मांग कि पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए। कहा कि सेंट्रल हेल्थ केयर प्रोटेक्शन एक्ट बहुत समय से लंबित चल रहा है। उसे लागू होना चाहिए है। इससे डॉक्टर खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इस दौरान सभी डॉक्टरों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सुरक्षा को लेकर नारेबाजी भी की। डॉ. शुभांसू ने बताया कि आगे की रणनीति संगठन के लोग आपस में चर्चा करने के बाद तय करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, डाॅक्टरों की आधे घंटे की हड़ताल के चलते ओपीडी में कमरों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। गर्मी और उमस में मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा। हड़ताल के दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वंदना सिंह, डॉ. अनुज शुक्ला, डॉ. आरके गौतम, डॉ. एसएम पांडेय, डॉ. प्रतीक सक्सेना, स्टॉफ नर्स मंजू त्रिवेदी, सोनी, रीता, भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
ओपीडी से बाहर आए डॉक्टर तो लौट गए मरीज
जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखा गया। इस दौरान फीजीशियन, बाल रोग, हड्डी विभाग में काफी भीड़ थी। कुछ डॉक्टर मरीजाें को देख रहे थे। 12 बजे के बाद ही हड़ताल कर विरोध जताने का ऐलान किया गया। इस पर धीरे धीरे कर्मचारी व डॉक्टर एकत्र होने लगे। इसके बाद ओपीडी से डॉक्टर व स्टॉफ नर्स समेत अन्य कर्मचारी बाहर आ गए। उनके बाहर आते ही मरीज परेशान होने लगे। करीब आधा घंटा तक डॉक्टर नहीं लौटे तो कुछ मरीज जांच कराने के लिए चले गए तो कुछ बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। इसके बाद जब डॉक्टर ओपीडी पहुंचे तो कुछ देर रुकने के बाद ओपीडी का समय समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed