फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctors of Fortis Hospital called for the inquiry want anticipatory bail

किडनी कांड: पूछताछ को बुलाए गए फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाई

Thu, 11 Jul 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
doctors of Fortis Hospital called for the inquiry want anticipatory bail
किडनी कांड में पूछताछ के लिए बुलाए गए डॉक्टर
किडनी कांड में पूछताछ के लिए बुलाए गए फरीदाबाद स्थित फोर्टिस एस्कॉटर्स हॉस्पिटल के चार चिकित्सकों समेत पांच लोगों ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कोर्ट में बुधवार को अग्रिम जमानत की गुहार लगाई गई। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं अपर जिला जज प्रथम रजत सिंह जैन ने मामले की सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तिथि तय की है। पुलिस ने फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉ. मनु शंकर, डॉ. शानू शर्मा, डॉ. भूपेंद्र नाथ सिंह, डॉ. आरवीएस भल्ला तथा सुचरिता चटर्जी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


पिछले माह हॉस्पिटल की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद 11 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे घबराए पांचों लोगों ने नोटिस मिलने के बाद हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांचों लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल की। अधिवक्ता चिन्मय पाठक ने बताया कि कोर्ट ने नोटिस जारी कर शासन को 17 जुलाई तक पक्ष रखने को कहा है। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत का प्रार्थना पत्र भी दिया गया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed