फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctors died in car accident

टायर फटने से पलटी कार, डॉक्टर की मौत, पत्नी घायल

Thu, 04 May 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 May 2017 04:26 PM IST
सार

एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर के सामने हादसा 
कार चला रहीं डाक्टर की पत्नी घायल 

विज्ञापन
doctors died in car accident
डेमो

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रसूलपुर के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डाक्टर की मौत हो गई। कार चला रहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि अचानक टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार दोपहर बाद कन्नौज के सौरिख में ग्राम रसूलपुर के सामने हुआ जिसमें कार सवार गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी डॉ. विनोद पंडित (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी डॉ.ज्योति पंडिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार को ज्योति पंडिता (42) ही चला रहीं थीं।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे उनके पति डॉ. विनोद पंडित और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डाक्टर को यूपी 100 के सिपाहियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। इसकीजानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed