फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctors beat childs father on the police call

डॉक्टर बने हैवान, कल बच्चे का इलाज करने से किया मना, आज बाप को पीट डाला

Thu, 06 Apr 2017 02:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 02:19 AM IST
सार

- मंगलवार रात हैलट में पुलिस ने एक बच्चे को कराया था भर्ती  
- पीड़ित पिता ने रोते हुए छोड़ा हैलट तो स्वरूपनगर इंस्पेक्टर ने फिर कराया भर्ती
- मंगलवार को 4 घंटे टरकाया गया था, पुलिस ने कराया था भर्ती

विज्ञापन
doctors beat childs father on the police call
डेमो

विस्तार

पुलिस के कहने पर हैलट के बाल रोग अस्पताल में भर्ती किए गए डेढ़ माह के मासूम के पिता से मंगलवार को एक जूनियर डॉक्टर ने इसलिए मारपीट कर दी कि उसके बच्चे को पुलिस ने भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए और भद्दी गालियां दीं। आहत होकर पीड़ित ने बच्चे को लेकर रोते हुए अस्पताल छोड़ दिया। मामले की सूचना पर स्वरूपनगर इंस्पेक्टर ने फिर से बच्चे को हैलट में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बिधनू के कैंधा गांव में रहने वाले मजदूर दयाशंकर अपने डेढ़ माह के बच्चे को लेकर मंगलवार को हैलट अस्पताल आए थे। बच्चे की आंत फट गई थीं और उसका पेट फूल गया था। हैलट में उसको डॉक्टर और दवाई न होने का हवाला देकर 4 घंटे तक एडमिट नहीं किया गया। दयाशंकर अपनी पत्नी यशोदा के साथ हैलट गेट पर बैठकर रोता रहा। देर रात एसएसपी ने इंस्पेक्टर स्वरूपनगर को हैलट भेजकर बच्चे को बालरोग में एडमिट कराया था।
विज्ञापन


बच्चे को डॉ. रूपा डालमिया के अंडर में भर्ती किया गया था। बुधवार को दयाशंकर को जूनियर डॉक्टर डॉ. साकेत ने कई तमाचे जड़ दिए और भद्दी गालियां भी दीं। दयाशंकर ने बताया कि शाम को बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराने जाना था। उन्होंने बच्चे की विगो हटाने के लिए जेआर से कहा तो डॉ. साकेत ने कहा कि तुम्हें सिर्फ पुलिस बुलानी आती है बस पता नहीं कहां से चले आते हैं इसके बाद भद्दी गालियां दीं और कई तमाचे जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘साहब मेरा बेटा मर जाने दो
घटना से आहत होकर पिता दयाशंकर और उसकी पत्नी यशोदा फूट-फूट कर रोने लगे और बच्चे को लेकर अस्पताल छोड़ दिया। जैसे ही वह गेट पर पहुंचा था तो सूचना पाकर स्वरूपनगर इंस्पेक्टर संजय सिंह हैलट पहुंच गए और बच्चे को फिर से अस्पताल में भर्ती कराने लगे। दयाशंकर ने इंस्पेक्टर के पैर पकड़ कर कहा कि ‘साहब मेरा बेटा मर जाने दो, पर अब यहां नहीं रुकूंगा। गरीब हूं इसीलिए यहां आया था अगर रुपये होते तो मैं भी किसी प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराता।


मासूम का किया गया आपरेशन
मामले के बाद हरकत में आए सीनियर डॉक्टरों ने बच्चे की तुरंत देखभाल शुरू कर दी। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. राकेश त्रिपाठी ने बच्चे का आपरेशन भी शुरू कर दिया। देर रात तक आपरेशन चलता रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed