{"_id":"5f468e224159e738080fcb22","slug":"doctor-yogita-murder-case-revolver-recovered-from-accused-doctor-s-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर योगिता हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर के घर से बरामद हुई रिवॉल्वर, कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर योगिता हत्याकांड: आरोपी डॉक्टर के घर से बरामद हुई रिवॉल्वर, कारतूस
Wed, 26 Aug 2020 10:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर विवेक तिवारी व डॉक्टर योगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में महिला डॉक्टर योगिता के हत्यारोपी मेडिकल ऑफिसर विवेक तिवारी को लेकर आगरा पुलिस सुबह के वक्त सीएमओ परिसर स्थित उसके आवास पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस को हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद हुए।
जिनमें दो कारतूस अभी भी चलने की स्थिति में थे। इसके अलावा पुलिस को एक फाइल में कुछ कागजात भी मिले हैं। साथ ही मृतका योगिता का मोबाइल भी मिला है। करीब बीस से पच्चीस मिनट की तलाशी के बाद ही आगरा पुलिस साक्ष्यों व आरोपी को लेकर रवाना हो गई।
बता दें कि 18 अगस्त को जिले के मेडिकल आफीसर विवेक ने आगरा में जाकर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी थी। इसके दो दिन बाद ही आगरा पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे आगरा पुलिस की तीन गाड़ियां आरोपी विवेक को लेकर शहर स्थित सीएमओ आवासीय परिसर पहुंची और डॉक्टर के घर का ताला खुलवाकर आलाकत्ल की तलाश शुरू कर दी।

विवेक बुधवार को भी उन्हीं कपड़ों में था, जिन कपड़ों में वह अपनी गिरफ्तारी के वक्त था। कुछ देर तक तो डॉक्टर ने पुलिस को भटकाने का प्रयास किया पर बाद में सख्ती करने पर विवेक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर चार कारतूस के साथ बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस को तलाशी के दौरान एक मोबाइल भी मिला, जिसे योगिता का ही बताया जा रहा है। कमरे में एक फाइल में रखे महत्वपूर्ण कागजात भी आगरा पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद रिवाल्वर का लाइसेंस अभी भी विवेक के पिता के ही नाम है, जबकि उनकी मौत हो चुकी है।
नियमानुसार यह गलत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिवाल्वर का लाइसेंस जहां से बना होगा, उसे वहीं से निरस्त किया जाएगा। सहकर्मियों ने बताया कि अक्सर विवेक उक्त रिवाल्वर को लेकर अस्पताल भी आया जाया करता था।

साक्ष्य मिटाने को मोबाइल भी लाया था
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने डॉ. योगिता की हत्या के बाद उसका मोबाइल भी उठा लिया था, ताकि पुलिस को यह न पता चल सके कि आखिरी बार उसकी किससे और क्या बात हुई थी। पुलिस की मानें तो वारदात के वक्त योगिता के पास मौजूद मोबाइल ही विवेक के घर से बरामद किया गया है।
खुद भी जीना नहीं चाहता था विवेक
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेक की एक फाइल में कुछ कागजात योगिता से संबंधित मिले है, उन्हीं के बीच एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें डॉक्टर ने खुद के भी आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराएगी। सुसाइड नोट से माना जा रहा है कि योगिता की हत्या के बाद विवेक खुद भी आत्महत्या करना चाहता था।
गिफ्ट में देने को लाई कार में ही की थी हत्या
आरोपी विवेक के करीबियों का कहना है कि विवेक योगिता को बेहद प्यार करता था। उसे गिफ्ट करने के लिए उसने हाल ही में कार भी खरीदी थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि जिस कार को उसने गिफ्ट के लिए खरीदा था, उसी में बैठाकर वह योगिता की हत्या कर देगा।

पड़ोसियों से नजरें नहीं मिला सका विवेक
जिस वक्त पुलिस आरोपी विवेक को लेकर उसके आवास पहुंची और जब लौट रही थी तो रास्ते में वे लोग भी खड़े थे, जिन्हें देखकर कभी विवेक नमस्ते किया करता था लेकिन रिमांड के वक्त वह उन्हीं लोगों से नजरें तक नहीं मिला पा रहा था। उसने किसी की ओर देखा तक नहीं।
घर पर भी रखे थे जानलेवा हथियार
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक के घर का पूरा हुलिया ही बदल डाला। बिस्तर हटाकर अलमारी का सामान बाहर निकालकर तलाशी ली गई। इसी दौरान पुलिस को घर के कोने में रखे सब्बल और एक कुल्हाड़ी भी मिली। तब आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में काम कराने के लिए लाया था।
योगिता के लिए मिठाई लेकर पहुंचा था
पुलिस रिमांड में रिवाल्वर, कारतूस, कागजात, मोबाइल के अलावा एक मिठाई का डिब्बा भी घर से लेकर गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन इसी डिब्बे को लेकर विवेक आगरा गया था। इस कारण ही उसे भी जांच का बिंदु मानकर पुलिस साथ ले गई है।