फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor's wife could not escape from the scourge of dengue

डाक्टर की पत्नी भी नहीं बच पाई डेंगू के दंश से

Fri, 19 Aug 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
doctor's wife could not escape from the scourge of dengue
डेंगू मच्छर
 तेजी से फैल रहे डेंगू के दंश ने शुक्रवार को सेवानिवृत चिकित्सक की पत्नी सुधा की जान ले ली। कानपुर शहर में इस साल डेंगू से हुई माैत का पहला मामला है। वहीं दूूसरी आेर सरकारी और निजी चिकित्सालयों में बुखार के मरीज बहुतायत में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बुखार आने पर झोलाछाप के चक्कर में पड़ने के बजाय स्पेशलिस्ट से इलाज कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी सेवानिवृत चिकित्सक डॉ. ओएन मौर्या की पत्नी सुधा मौर्या (56) को 16 अगस्त से बुखार आ रहा था। पहले तो मोहल्ले में ही इलाज कराया, पर बुखार उतरने के बजाय 17 अगस्त को सुबह उन्हें उल्टी, दस्त होने लगे, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख बेटा आनंद उन्हें रीजेंसी ले गया और भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। आनंद ने बताया कि अस्पताल में डॉ. मयंक और डॉ. अजमल ने उसकी मां को डेंगू होने की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया। कई जांचें भी कराईं। शाम को जांच रिपोर्ट आने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। लगातार हालत बिगड़ते देख डेंगू की भी जांच कराई गई, जिससे डेंगू की पुष्टि हुई। रात में डेढ़ बजे हालत और बिगड़ने पर सुधा को वेंटीलेटर लगाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे सुधा की मौत हो गई। अस्पताल से मिले मृत्यु प्रमाणपत्र में भी उनकी मौत की वजह डेंगू एनएस-1 पॉजिटिव लिखी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और निगम की लापरवाही से शहर में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। 10 दिन में डेंगू के 37 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को डेंगू जैसे लक्षणों वाले 21 मरीजों के रक्त के नमूने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए, इनकी जांच 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed