फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Doctor jumps into river after making allegations against SHO and hospital staff during Facebook Live

UP: डॉक्टर ने नदी में लगाई छलांग, आत्मघाती कदम उठाने से पहले 4 बार फेसबुक लाइव पर आए, SHO व अन्य पर लगाए आरोप

Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
सार

लखीमपुर के रहने वाला डॉक्टर औरैया के निजी अस्पताल में तैनात था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाल जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Doctor jumps into river after making allegations against SHO and hospital staff during Facebook Live
डॉ. सौरभ बाजपेयी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहल्ला तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात लखीमपुर के डॉक्टर ने बुधवार दोपहर यमुना नदी में छलांग लगा दी। डॉक्टर की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार छलांग लगाने से पहले डॉक्टर ने फेसबुक लाइव पर कोतवाली के एसएचओ व अस्पताल कर्मी पर उत्पीड़न, मारपीट और बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। जांच के अनुसार नदी में कूदने से पहले डॉक्टर ने तीन-चार बार फेसबुक लाइव पर अपनी व्यथा बताई।
विज्ञापन


लखीमपुर के थाना व कस्बा मोहम्मदी निवासी डॉ. सौरभ बाजपेयी करीब तीन साल से शहर के निजी अस्पताल में तैनात हैं। तिलक नगर मोहल्ले में उनका निवास है। बुधवार की दोपहर तीन-चार बजे के करीब वह फेसबुक लाइव पर आए। इसके अनुसार पुलिस का कहना है कि डॉक्टर का कुछ दिन पहले अस्पताल के एक कर्मचारी से विवाद हुआ था। सदर कोतवाली के गांव हरिरपुर निवासी इस अस्पताल कर्मी पर उन्होंने पीटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लाइव पर आगे बताया है कि मारपीट के बाद जब वह कोतवाली पहुंचे। तो आरोपी व एसएचओ सजातीय होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें बंधक बना लिया गया। उनका उत्पीड़न किया गया। पुलिस के अनुसार लाइव पर व्यथा बताने के कुछ देर बाद करीब साढ़े चार बजे डॉक्टर ने यमुना में छलांग लगा दी। इधर, यमुना में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश की।

देर रात तक डॉक्टर का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि पुलिस को आसपास डॉक्टर का मोबाइल फोन मिला है। फिलहाल पुलिस की सूचना के बाद डॉक्टर का परिवार औरैया के लिए रवाना हो गया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। फेसबुक लाइव पर लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed