फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor died due to airbag not opening, report filed against 13 including car showroom manager

18 लाख की कार भी असुरक्षित: नहीं खुले स्कॉर्पियो में एयरबैग, डॉक्टर की मौत; आनंद महिंद्रा समेत 13 पर FIR

Mon, 25 Sep 2023 08:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Sep 2023 08:41 AM IST
सार

Kanpur News: राजेश का आरोप है कि 14 जनवरी 2022 को उनका बेटा दो साथियों के साथ लखनऊ से घर लौट रहा था। शहीदपथ के पास कोहरा होने की वजह से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन
Doctor died due to airbag not opening, report filed against 13 including car showroom manager
कार के एयरबैग ने खुलने से डॉक्टर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तीन साल पहले हुए सड़क हादसे में एसयूवी कार के एयरबैग न खुलने की वजह से जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों ने कार कंपनी के अधिकारियों समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद रायपुरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


निजी अस्पताल में चीफ एकाउंटेंट के पद पर तैनात जूही बारादेवी निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने इकलौते डॉक्टर बेटे अपूर्व मिश्रा के लिए दो दिसंबर 2020 को जरीबचौकी स्थित शोरूम से करीब 18 लाख की महिंद्रा स्कार्पियो कार खरीदी थी। कंपनी के द्वारा इसमें बेहतर सुरक्षा मानक बताए गए थे।              
विज्ञापन

       
राजेश का आरोप है कि 14 जनवरी 2022 को उनका बेटा दो साथियों के साथ लखनऊ से घर लौट रहा था। शहीदपथ के पास कोहरा होने की वजह से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बेटे ने सीटबेल्ट भी लगा रखी थी, लेकिन एक एयरबैग नहीं खुला, जिससे बुरी तरह जख्मी होकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित ने शोरूम मैनेजर के सामने इस बात को रखा, लेकिन मैनेजर ने उन्हें ही गलत ठहरा दिया। रायपुरवा पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित को कोर्ट का रुख करना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर आंनद महिंद्रा, तिरुपति ऑटो के मैनेजर मुंबई के चन्द्रप्रकाश गुरनानी, विक्रम सिंह मेहता समेत 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed