फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor couples daughter raped in Kanpur, Malpractice by drinking intoxicant in hookah bar

डॉक्टर दंपती की बेटी से दुष्कर्म: हुक्काबार में नशीला पदार्थ पिलाकर कुकृत्य, दांतों से काटा...वीडियो भी बनाया

Sun, 05 Mar 2023 09:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:14 AM IST
सार

बर्रा थाना क्षेत्र में डॉक्टर दंपती की बेटी से हुक्काबार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कुकृत्य की घटना को अंजाम दिया गया है। पिता ने तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Doctor couples daughter raped in Kanpur, Malpractice by drinking intoxicant in hookah bar
हुक्का बार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में युवक ने कानपुर देहात में तैनात डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी को हुक्काबार में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी के दोस्तों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे काटकर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन

पिता ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी के इंस्टाग्राम में जुड़े इलाके के विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया। 
विज्ञापन

इसके बाद जबरदस्ती हुक्का पिलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां विनय के दोस्तों अजय, अमन सेंगर व पांच अज्ञात युवकों
विज्ञापन
विज्ञापन

ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध पर दांतों से काटा, वीडियो भी बनाया
उसे दांतों से काटा। घर पहुंची बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता के अनुसार विनय ने बेटी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोपियों की होगी जल्द गिरफ्तारी
नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हुक्काबारों में सजती है नाबालिगों की महफिल
सूत्रों के अनुसार, दक्षिण शहर में फूड कैफे के नाम पर एक दर्जन से अधिक हुक्काबार हैं। यहां अक्सर नाबालिगों की महफिलें सजती हैं। हुक्काबार संचालक रईस घरों से ताल्लुक रखने वाले किशोर, किशोरियों को निजता के नाम पर केबिन मुहैया कराते हैं।

एसीपी बोले- हुक्काबार्स के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
बदले में मोटी रकम वसूलते हैं। कई बार बच्चे स्कूल के नाम पर घरों से निकलकर पूरा दिन इन्हीं हुक्काबारों में बैठकर धुएं के छल्ले उड़ाने में काट देते हैं। एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार हुक्काबार संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed