फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Doctor accused of taking money for treatment in district hospital

Hamirpur: चिकित्सक पर पैसे लेने का आरोप, तीमारदार बोला- मरीज के टांके लगाने के डॉक्टर ने लिए 1350 रुपए

Mon, 24 Jun 2024 01:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Jun 2024 01:40 PM IST
सार

Hamirpur News: जिला अस्पताल में तीमारदार ने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पर पैसे लेकर इलाज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Doctor accused of taking money for treatment in district hospital
जिला अस्पताल में जानकारी देता तीमारदार मातादीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के ऊपर मरीज के तीमारदार ने पैसे लेकर इलाज करने का आरोप लगाया है। कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी मातादीन ने बताया कि उसकी बहु गुड्डो (40) पत्नी राम प्रसाद दोपहर अपने कच्चे मकान का छप्पर ठीक कर रही थी। तभी लकड़ी उसके सिर पर टूट कर गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट लगी व घायल हो गई।

विज्ञापन


वह बहू को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचा जहां पर तैनात चिकित्सक एके सिंह ने उसके सिर में टांके लगाने के नाम पर 1350 रुपए ले लिए। उसने बताया कि उसने डॉक्टर से बहुत मिन्नते की कि वह गरीब है वह पैसे नहीं दे सकता है लेकिन चिकित्सक ने एक भी नहीं सुनी।
विज्ञापन


वह रेफर करने की बात कहने लगे तब उसने चिकित्सक को 1350 रुपए देकर अपनी बहू का इलाज कराया। अब वह जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती है। चिकित्सक एके सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है आरोप निराधार है। सीएमएस डॉक्टर एसपी गुप्ता ने बताया कि उनके पास कोई ऐसी शिकायत नहीं प्राप्त हुई है अगर कोई शिकायत ऐसी आती है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed