यूपी: जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम, डॉक्टर नदारद, तड़पते रहे मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात जिला अस्पताल में इन दिनों व्यवस्था बेलगाम हो गई है। अधिकांश डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी के समय नदारद रहते हैं, उनके इंतजार में कक्ष के बाहर मरीज घंटों पड़े तड़पते रहते हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इस समय अधिकांश मरीज वायरल फीवर, संक्रामक रोगों से पीड़ित आ रहे हैं। दूर ग्रामीण इलाके से बेहतर इलाज की उम्मीद लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज वहां की हालत देखकर व्यवस्था को कोसने लगते हैं। पर्चा बनवाने में घंटो जद्दोजहद के बाद मरीज जब डॉक्टर के कक्ष में पहुंचता है तो वहां डॉक्टर ही नहीं मिलते।
मरीजों को उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा
बुधवार को ओपीडी के समय सर्जन, काउंसलर, फिजीशियन अपने कक्ष में नहीं थे। इनके कक्षों के बाहर मरीज इलाज की आस में जमीन पर लेटे थे। आनंद श्रीवास्तव, तुलसा देवी, किरन देवी, रेशमा बानो आदि ने बताया कि वह डॉक्टर के इंतजार में एक घंटे से अधिक समय से बैठी हैं लेकिन वह नहीं आए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी मरीजों को उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते मजबूर होकर मरीज झोलाछाप डॉक्टरों के यहां उपचार कराता है या फिर नर्सिंगहोम में जाने के लिए विवश होता है।
बोले जिम्मेदार
इस समय में मरीज अधिक आ रहे हैं इससे अव्यवस्था हो रही है। ओपीडी ड्यूटी से नदारद रहने वाले डाक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा - रमेश बाबू सीएमएस