फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीने में दर्द को सिर्फ एसिडिटी न समझें, ये हो सकता है रोग का लक्षण

Thu, 28 Sep 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Do not treat chest pain only as acidity
डेमो पिक
अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है तो इसकी वजह सिर्फ एसिडिटी नहीं हो सकती। लगातार उठने वाला दर्द हृदय रोग का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह ली जाए।  आज के समय में लापरवाही से दिल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 
Do not treat chest pain only as acidity
डेमो पिक
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एसके पांडेय कहते हैं कि ओपीडी में हर रोज ऐसे मरीज आते हैं जो हृदय रोग से बहुत समय से पीड़ित होते हैं। घरेलू उपचार या अनदेखी से यह डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। दर्द अगर जबड़े से नाभि तक शरीर के किसी भी हिस्से में 15 मिनट से अधिक समय तक रहता है तो यह हल्के हार्ट अटैक या हृदय रोग का लक्षण हो सकता है। डॉ एसके पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन उनके पास 70 से 100 मरीज आते हैं। काउंसलिंग में पता चलता है कि सीने में दर्द होने पर वह खुद इस निर्णय में उलझ जाते हैं कि यह एसिडिटी से जुड़ा दर्द है या कुछ और। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के ऐसे कई मामले सामने आए जब मरीज को लाने में देरी की गई। इसके चलते हृदय को नुकसान बढ़ चुका था।
 
Do not treat chest pain only as acidity
डेमो पिक
दिल में उठे दर्द तो समय का रखें ध्यान 
दिल में दर्द उठने पर मरीज को जितनी जल्दी उपचार मिल जाए, उतना ही बेहतर है। हार्टअटैक के 6 घंटे के अंदर अगर इलाज मिल जाता है मरीज को अधिकतम फायदा होगा। 12 घंटे के अंदर मरीज को थक्का गलाने की दवाएं देकर बचाया जा सकता है। 24 घंटे में अगर एंजियोप्लास्टी हो जाती है तो हृदय की धमनियों को बचा सकते हैं। इससे अधिक समय बीत जाए तो नुकसान की भरपाई संभव नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do not treat chest pain only as acidity
डेमो पिक
इस पर भी दें ध्यान
-थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें।
-प्रतिदिन आधे घंटे तक व्यायाम करें।
-समय की कमी है तो आप टहल सकते हैं।
-सेहत के अनुरूप आहार लें।
-नमक का सेवन कम मात्रा में करें।
-अधिक वसा वाले आहार से बचें।
-ताजी सब्जियों व फल का सेवन करें।
-तंबाकू से दूर रहें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed