फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Do not go for three days, government office

तीन दिन सरकारी कार्यालय मत जानां

Wed, 10 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Do not go for three days, government office
हड़ताल से एक दिन पहले राज्य कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर कर भरी हुंकार। - फोटो : amarujala
कानपुर। अगले तीन दिन प्रदेश सरकार के कार्यालयों में काम होने की उम्मीद न रखिए। कैशलेस इलाज, पुरानी पेंशन बहाली आदि समेत कई मुद्दों पर राज्य कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी करके कामकाज ठप रखा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कही गई है।
विज्ञापन

हड़ताल से एक दिन पहले मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, जिला इकाई अध्यक्ष रमेश चंद्र कनौजिया, महामंत्री प्रभात मिश्र की अगुवाई में कर्मचारियों ने वाणिज्यकर कार्यालय से वाहन रैली निकालकर समर्थन जुटाया। रैली पॉलिटेक्निक, विकास भवन, आरटीओ, ईएसआई, आईटीआई, श्रमविभाग, हैलट, डीआईओएस कार्यालय, उर्सला हॉस्पिटल, कोषागार, पीडब्ल्यूडी कार्यालय होते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंची। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को आरटीओ कार्यालय में सभा होगी। रैली में एनएन द्विवेदी, विनोद दीक्षित, बीएल गुलाबिया, अजय कुमार, मंशा सिंह, सुधा सिंह, विमल कुमार वर्मा, अविनाश दीक्षित, पीके सिंह, एसके त्रिपाठी, उदयराज सिंह, राजेंद्र कटियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

यहां रहेगी हड़ताल
पॉलिटेक्निक, विकास भवन, आरटीओ, ईएसआई, आईटीआई, श्रम विभाग, हैलट, डीआईओएस कार्यालय, कोषागार, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य राज्य सरकार के सभी विभागों में कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
a कैश लेस इलाज a केंद्र कर्मचारी के बराबर भत्ता a आवास भत्ता महंगाई भत्ते से जोड़ा जाए ठेकेदारी व्यवस्था खत्म कर सीधे नौकरी a राज्य कर्मचारियों को 8, 16 व 20 वर्षों की नौकरी पर पदोन्नति a फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed