{"_id":"5db034348ebc3e013149a753","slug":"do-not-click-on-the-re-activated-message-of-sbi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, भूलकर भी री-एक्टिवेट मैसेज को न करें क्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, भूलकर भी री-एक्टिवेट मैसेज को न करें क्लिक
Wed, 23 Oct 2019 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को फंसाने के लिए साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आयकर विभाग के रिटर्न संबंधी फर्जी मैसेज के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खाताधारकों को फर्जी री-एक्टिवेट मैसेज भेजे जा रहे हैं।
एसबीआई के खाताधारक ऐसे मैसेज से सावधान रहें। कई शहरों में ऐसे मैसेज पर क्लिक करने से खाते से रकम उड़ने की सूचनाएं बैंक अफसरों के पास आ रही हैं। एसबीआई के एक अफसर ने बताया कि ग्राहक को फंसाने के लिए साइबर ठग खाते को री-एक्टिवेट करने का मैसेज भेज रहे हैं।

Trending Videos
इसमें लिखा होता है कि आपका खाता बंद हो गया है। दोबारा चालू करने के लिए दिए गए लिंक पर पहचान का विवरण (केवाईसी) भरें। इस लिंक पर क्लिक करके लोग अपनी निजी जानकारी इसमें भरते हैं तो यह सूचनाएं साइबर ठगों तक पहुंच जाती हैं।
लोगों का इसका पता तब चलता है जब उनके खाते से रकम निकल जाती है। इसलिए एसबीआई के नाम के किसी भी मैसेज पर क्लिक करने से पहले बैंक से पुख्ता कर लें कि वह उनकी वेबसाइट है या नहीं।
लोगों का इसका पता तब चलता है जब उनके खाते से रकम निकल जाती है। इसलिए एसबीआई के नाम के किसी भी मैसेज पर क्लिक करने से पहले बैंक से पुख्ता कर लें कि वह उनकी वेबसाइट है या नहीं।
विज्ञापन
यहां करें शिकायत व पूछताछ
यदि किसी खाताधारक से फोन करके खाता, डेबिट व क्रेडिट कार्ड की सूचना मांगी जाती है अथवा खाताधारक को आशंका होती है कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया है अथवा ठगे जाने की कोशिश की गई है तो वे भारतीय स्टेट बैंक के बैंकिंग फ्रॉड के विशेष नंबर 1800-111109 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।