{"_id":"5e574a6f8ebc3ef3d538e873","slug":"do-not-click-on-every-link-account-will-be-empty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर लिंक पर न करें क्लिक, खाली हो जाएगा खाता, प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें एप, काम की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर लिंक पर न करें क्लिक, खाली हो जाएगा खाता, प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें एप, काम की खबर
Thu, 27 Feb 2020 10:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
मोबाइल पर अक्सर जैकपॉट, तरह-तरह के इनाम, मुफ्त रिचार्ज जैसे लुभावने ऑफर्स केलिंक आते रहते हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करने से ओटीपी (वन टाइम पॉसवर्ड) शेयर हो जाता है और बैंक खाते से पैसा कट जाता है। यह बातें कानपुर स्थिथ डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फार हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) में साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञ सक्षम चौधरी ने कहीं।
उन्होेेंने बताया बैंकिंग फ्रॉड करने वाले शातिरों ने यह एक नया तरीका निकाला है। इससे आम आदमी ठगी का शिकार हो रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने और सावधान रहने के टिप्स दिए।

उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे एप हैं जो प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर में उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में कंपनी इन एप को लिंक्स या वेबसाइट से डाउनलोड करने को कहती है। इस तरह के 90 प्रतिशत एप आपके मोबाइल को हैक करने का काम करते हैं।
कुछ ऐसे एप भी हैं जिन्हें डाउनलोड करने पर आपकेमोबाइल पर हैकर का कंट्रोल हो जाता है। इंटरनेट ऑन होने पर वह आपकी कॉल रिकार्डिंग से लेकर वीडियो तक देख सकता है। इसलिए मोबाइल पर प्रमाणित और अधिकृत एप का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने एंड्रॉयड फोन के लिए प्ले स्टोर और आईफोन के लिए आई स्टोर से एप डाउनलोड करने को सुरक्षित बताया।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर एक्सपर्ट केरूप में भविष्य बनाने का मौका भी बताया गया। इस दौरान कपिल मिश्रा, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे।
हैकिंग और साइबर अटैक से बचने केटिप्स बताए गए। कुछ ऐसी जानकारी भी मिली जिसको हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे साइबर फ्रॉड केशिकार हो सकते हैं। - तुषार शर्मा
कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट के रूप में भविष्य बनाने की जानकारी मिली। पहले इसके बारे में कभी नहीं सोचा था। - श्रेया सोनकर