{"_id":"68c1b9be6eb458bc9406641a","slug":"dm-sir-is-42-km-away-from-home-having-trouble-coming-etawa-news-c-216-1-etw1004-130582-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीएम सर 42 किमी दूर है घर, आने जाने में होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीएम सर 42 किमी दूर है घर, आने जाने में होती है परेशानी
विज्ञापन
इटावा। शहर में बीएसए कार्यालय के सामने बने कस्तूरबा छात्रावास के शुरू न होने से परेशान छात्राओं ने बुधवार को डीएम से गुहार लगाई है। डीएम कार्यालय पहुंची ताखा क्षेत्र की छात्राओं ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से कहा कि सर उनका घर 42 किमी दूर है, प्रतिदिन आने जाने में परेशानी होती है। अच्छी पढ़ाई के मकसद से उन्होंने शहर के पीएमश्री जीजीआईसी में प्रवेश लिया था। सत्र को शुरू हुए पांच महीने हो गए लेकिन छात्रावास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने छात्राओं को जल्द छात्रावास चालू कराने का आश्वासन दिया है।
जिले की दूरदराज की छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा देने के मकसद से शहर में बीएसए कार्यालय के सामने लगभग 1.75 करोड़ की लागत से कस्तूरबा छात्रावास का निर्माण करवाया गया था। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण भवन बनने के बावजूद अब तक छात्राओं को उसमें रहने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर ताखा क्षेत्र की छात्राओं ने बुधवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात कर छात्रावास को तत्काल चालू कराने की मांग की। छात्रा गौरी, नैंसी, अंजना और सुहाना ने बताया कि वह लोग जीजीआईसी इटावा में पढ़तीं हैं। ताखा से इटावा की दूरी 42 किमी है। प्रतिदिन आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि छात्रावास में रहने के लिए उन्होंने अप्रैल माह में ही वार्डन को आवेदन पत्र जमा कर दिया था, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी उन्हें छात्रावास आवंटित नहीं हुआ। वार्डन से हर बार यही जवाब मिलता है कि कुछ दिन और लगेंगे। हालांकि डीएम ने छात्राओं को जल्द ही छात्रावास प्रारंभ करवाए जाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) उदयराज सिंह ने बताया कि छात्रावास में फर्नीचर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द छात्रावास को छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा।