फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM s car stopped on expressway after filling fuel tank of car in Chitrakoot

Chitrakoot: इटावा के डीएम ने फुल कराई कार की टंकी, कुछ दूर चलने पर बंद हो गई गाड़ी, पेट्रोल पंप की जांच शुरू

Wed, 06 Dec 2023 07:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Dec 2023 07:39 PM IST
सार

इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय प्राइवेट वाहन से कुछ परिचित लोगों के साथ मंगलवार को चित्रकूट के मंदिर में दर्शन पूजन करने आये थे। देर रात को वापसी पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास भरतकूप स्थित पंप से कार का पेट्रोल टैंक फुल कराया था।

विज्ञापन
DM s car stopped on expressway after filling fuel tank of car in Chitrakoot
मामले की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में मंदिर दर्शन करने आए इटावा के डीएम की गाड़ी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद सड़क पर बंद हो गई। मिलावटी पेट्रोल होने की संभावना पर नाराज डीएम ने चित्रकूट के अधिकारियों को जानकारी दी तो रात में ही हडकंप मच गया। आनन-फानन अधिकारियों की टीम भरतकूप के पेट्रोल पंप पहुंची और पंप के नोजल को बंद कर जांच की गई। दो बार अधिकारियों ने जांच की और चार नमूने लेकर लैब भेजे हैं।

विज्ञापन

इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय प्राइवेट वाहन से कुछ परिचित लोगों के साथ मंगलवार को चित्रकूट के मंदिर में दर्शन पूजन करने आये थे। देर रात को वापसी पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास भरतकूप स्थित मे. कान्हा इंडियन आयल लिमिटेड के पंप से कार का पेट्रोल टैंक फुल कराया। लगभग आधा किमी जाने के बाद अचानक उनकी कार रास्ते में बंद हो गई। चालक ने इंजन आदि की जांच कर संदेह जताया कि मिलावटी पेट्रोल होने से इंजन बंद हुआ है। इतना सुनते ही डीएम ने चित्रकूट के डीएम व अन्य अधिकारियों को फोन से मामले की जानकारी दी। मामला गंभीर होने पर जिला प्रशासन में हडकंप मच गया। डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ङ्क्षसह, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह व भरतकूप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही दो मिस्त्रियों को बुलाकर कार के इंजन की जांच कराई गई। 
विज्ञापन

 

पता चला कि पेट्रोल टंकी से पेट्रोल की सप्लाई नहीं हो रही है। पेट्रोल में मिलावट होने की संभावना जताई गई। इसके बाद अधिकारी पेट्रोल पंप पहुंचे और संचालक भोला प्रसाद मिश्र समेत सभी कर्मचारियों को बुलाया गया। पंप के नोजल की जांच हुई और जिला पूर्ति अधिकारी ने इसे बंद करा दिया। उधर मिस्त्री ने कार सही कर दी तो इटावा के डीएम व अन्य सकुशल रवाना हो गए। इधर, डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पंप में पेट्रोल टैंक से लेकर कई अन्य लोगों को पेट्रोल वितरण के दौरान पूछताछ व जांच की गई। बुधवार की सुबह फिर जांच टीम पहुंची और उस पंप से पेट्रोल के चार नमूने लिए। नोजल को वितरण के लिए खोल दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों की जांच के लिए लैब व कंपनी के सेल्स मैनेजर के पास भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि आटोमेशन मशीन के चलते आजकल पेट्रोल डीजल में ज्यादा मिलावट संभव नहीं है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन संभावना है कि डीएम के वाहन के टैंक में कोई कचड़ा फंसा होगा जिससे यह समस्या हुई लेकिन सतर्कता से पूरी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य वाहन चालकों ने की शिकायत
भरतकूप के मे. कान्हा इंडियन ऑयल लिमिटेड में पेट्रोल व डीजल भराने वाले दो अन्य वाहन चालक भी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वाहन भी कुछ दूर जाकर बंद हो गए हैं। अधिकारियों से कहा कि मिलावटी पेट्रोल डीजल होने की संभावना है। इसकी जांच कराई जाए। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि एक स्कार्पियो चालक ने इसकी शिकायत की तो मिस्त्री से वाहन की जांच हुई तो पता चला कि उसके वाहन के डीजल टैंक में रिसाव होने से पानी आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed