फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dm reprimand dpro in fatehpur

डीपीआरओ पर ऐसे भड़कीं डीएम, हो गई तौबा-तौबा

Sun, 23 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 01:06 AM IST
सार

-सांसद के गोद लिए गांव में प्रगति संतोषजनक नहीं

विज्ञापन
dm reprimand dpro in fatehpur
बैठक में डीएम ने डीपीआरओ को लगाई फटकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति की बैठक में विभागाध्यक्षों को 2017-18 की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सांसद आदर्श गांव रामपुर में लिक्वेड बेस्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम में सुस्ती को लेकर डीएम ने डीपीआरओ को फटकार लगाई। कहा कि कार्यक्रम में तेजी नहीं आई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

   
डीएम ने कहा कि 29 अप्रैल को विकास भवन में होने वाली जिला योजना की बैठक में अनिवार्य रूप से अनुमोदित करा लें। यहां की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली है। इसके साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में भरकर डीआरडीए के पीडी को बैठक से पहले उपलब्ध करा दें ताकि सभी अधिकारी संबंधित सूचनाओं के साथ बैठक में उपलब्ध रहें।
विज्ञापन


उन्होंने डीपीआरओ को चेतावनी दी कि गंगा किनारे के गांवों के शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि इन गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा सके। विजयीपुर ब्लाक के रामपुर गांव में शौचालय निर्माण में सुस्ती को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और निर्माण में तेजी न आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीएमओ वी.के पांडेय, पीडी अशोक कुमार निगम, डीसी मनरेगा डीपीआरओ आनंद सरोज, बीएसए विनय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, एक्सईएन बिजली के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed