फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dm order preperation of assembly election in 7 days

ऊपर से आये ऑर्डर विधान सभा चुनाव की तैयारियां 7 दिन में

Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
dm order preperation of assembly election in 7 days
जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए आदेश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सात दिन में विधानसभा चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी 37 जोनल अधिकारी और 160 सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथ, वोटर लिस्ट, वाहनों की व्यवस्था, खानपान, टेलीफोन व्यवस्था की सूची तैयार कर लें। 21 दिसंबर को चुनाव आयोग के डिप्टी कमिश्नर चुनाव की तैयारियां परखेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक 380 सर्विस वोटर मिले हैं, जिन्हें चुनाव में ड्यूटी के कारण बैलेट पेपर मतदान की अनुमति दी जाएगी। यह संख्या कम है। कार्मिक फीडिंग में 133 बैंक कर्मचारियों के गैरहाजिर होने की जानकारी पर कोआर्डिनेटर को बुलाने और लीड बैंक मैनेजर से बात करने को कहा। बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय और रैंप की व्यवस्था परखने को कहा। हर विधानसभा क्षेत्र का रूट चार्ट, वीडियो और डिजिटल कैमरा, वेब कास्ंिटग, दूर संचार कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी इकट्ठा करने को कहा। बैठक में एडीएम एलए समीर वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, केडीए सचिव केपी सिंह, एसपी आरए राजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक सर्वदानंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रिटिकल और बरनेबल बूथ की जानकारी मांगी
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एसएसपी आकाश कुलहरि ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर सभी सीओ से क्रिटिकल (ऐसे बूथ जहां दबंग कुछ वोटरों को वोट देने से रोकते है) और बरनेबल बूथ (पिछले चुनावों के आंकलन के आधार पर लड़ाई-झगड़े वाले बूथ) की जानकारी शनिवार तक मांगी। यह भी कहा कि गुंडाएक्ट और गैंगेस्टर एक्ट की तहत की गई कार्रवाई की भी जानकारी दी जाए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति भंग करने वाले लोगों को पाबंद करें। बैठक में एडीएम एलए समीर वर्मा, एसपी आरए राजेश सिंह और एसडीएम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed