{"_id":"5c3a1867bdec227391005e45","slug":"dm-made-team-for-investigate-illegal-mining-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खनन का खेल' अवैध खनन में आया प्रशासनिक अधिकारियों का नाम, डीएम ने गठित की समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खनन का खेल' अवैध खनन में आया प्रशासनिक अधिकारियों का नाम, डीएम ने गठित की समिति
Sat, 12 Jan 2019 10:10 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में अवैध खनन की खबरों का शनिवार को डीएम ने संज्ञान लिया। उन्होेंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच बैठाई और रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के नाम आना चिंतनीय है।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि चैनलों से अवैध खनन होने की सूचना मिली है। इसके तहत मौदहा तहसील के टीकापुर के खंड संख्या 20-6 में अवैध खनन होने व अवैध खनन में एसडीएम मौदहा व ललपुरा थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध होने का समाचार प्रसारित किया गया है। इसके अलावा अवैध खनन में पकड़ी गई पोकलैंड मशीनों को छोड़े जाने की भी बात कही गई है। इसी प्रकार हमीरपुर तहसील के खंड संख्या 9-3 पर पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन का समाचार प्रकाशित किया गया।
डीएम ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इस पर उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। जिसमें सीडीओ आरके सिंह, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव व ज्येष्ठ खान अधिकारी हैं। डीएम ने कहा कि अवैध खनन के प्रति दोनों एसडीएम हमीरपुर व मौदहा की भूमिका की जांच होगी। साथ ही पोकलैंड मशीनें किन परिस्थितियों में छोड़ी गई और मौके पर हुए अवैैध खनन के संबंध में क्या कार्रवाई की गई। मामले की पूरी तथ्यात्मक जांच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।