{"_id":"5fcd382c8ebc3ecf656fd9d0","slug":"dm-did-not-allow-sp-chief-akhilesh-yadav-s-farmer-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया अखिलेश यादव के किसान आंदोलन को डीएम ने नहीं दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया अखिलेश यादव के किसान आंदोलन को डीएम ने नहीं दी अनुमति
Mon, 07 Dec 2020 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा मुखिया अखिलेश यादव के ठठिया क्षेत्र में किसान आंदोलन को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अनुमति नहीं दी है। उनका कहना है कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है
विज्ञापन
लिहाजा भीड़ को जुटाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती।
सपा मुखिया को पत्र भेजकर इसके लिए अवगत भी करा दिया गया है। यदि फिर भी भीड़ जुटती है तो प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। बता दें कि सोमवार को ठठिया विशिष्ट मंडी समिति से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले हैं। इसके लिए स्थानीय सपा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का टारगेट भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
एक संभावना जताई जा रही है कि सुबह आयोजन स्थल पर अधिक से अधिक भीड़ जमा हो सकती है। हालांकि इसको लेकर देर शाम आईजी मोहित अग्रवाल ने जिले में बैठक भी की। आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही हर स्थिति के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन