{"_id":"67c17fbfce187e59c3023dcb","slug":"dm-arrived-for-surprise-inspection-of-vikas-bhawan-toilet-found-locked-many-employees-found-missing-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विकास भवन के औचक निरीक्षण में पहुंचे DM, शौचालय में मिला ताला…कई कर्मचारी मिले गायब, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विकास भवन के औचक निरीक्षण में पहुंचे DM, शौचालय में मिला ताला…कई कर्मचारी मिले गायब, नोटिस जारी
Fri, 28 Feb 2025 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:51 PM IST
सार
Kanpur News: विकास भवन के निरीक्षण में जिलाधिकारी को गंदगी और अव्यवस्था मिली। साथ ही, कई कर्मचारी गायब मिले। इस पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में शुक्रवार सुबह डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरएमएस पोर्टल के बारे में जिला कृषि अधिकारी को जानकारी न होने पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। वहीं, विकास भवन में गंदे शौचालय और टोटी में पानी न आने पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसमें कृषि विभाग के बाबू सागर चौधरी बिना किसी अनुमति के गायब मिले। जिला कृषि अधिकारी ने पोर्टल के बिना छुट्टी दे दी। भूतल स्थित महिला व पुरुष शौचालय में ताला लगा मिला। इसके साथ ही पानी भी नहीं आ रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी गजेंद्र को फटकार लगाई। साथ ही, उनको नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन