{"_id":"5c016118bdec2241585f364a","slug":"dlw-became-champion-in-volleyball-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल प्रतियोगिता: यूपी पुलिस की टीम को हराकर डीएलडब्ल्यू बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल प्रतियोगिता: यूपी पुलिस की टीम को हराकर डीएलडब्ल्यू बना चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में डीएलडब्ल्यू व एनईआर की टीम
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव: राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन यूपी पुलिस की टीम व डीएलडब्ल्यू (डीजल लोकोमोटिव वर्क्स) बनारस के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। कांटे के मुकाबले में अंतिम समय में डीएलडब्ल्य ने यूपी पुलिस की टीम को दो-एक से पटखनी देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड दी।
पुलिस लाइन मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार समापन हुआ। फाइनल मैच के पहले पहला सेमीफाइनल डीएलडब्ल्यू टीम और एनईआर टीम के बीच खेला गया। डीएलडब्ल्यू ने एनईआर को दो सीधे सेटों में पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल प्रयाग हास्टल की टीम और यूपीपी की टीम के बीच खेला गया। यूपीपी टीम ने दमदार प्रदर्शन कर प्रयाग टीम को हराया। फाइनल मैच यूपीपी और डीएलडब्ल्यू बीच खेला गया।

Trending Videos
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है जिससे आपसी भाईचारा बढ़ता है
टीम डीएलडब्ल्यू के साथ मौजूद विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, एमएलसी अरुण पाठक, एसपी हरीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है, जिससे लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। साथ ही व्यक्ति शारीरिक मजबूत होता है। एसपी हरीश कुमार ने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। अगर जीत हमें खुशी देती है तो हार और मेहनत कर खामियों को दूर कर आगे बढ़ने का हौसला देती है। फाइनल मैच के पहले सेट में यूपीपी टीम डीएलडब्लू पर हावी रही। इसके बाद दोनों सेटों में कांटे का मुकाबला रहा।
आखिरी मौके पर डीएलडब्ल्यू ने 2-1 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस दौरान डीएलडब्ल्यू के खिलाड़ियों ने कई बार रेफरी के फैसले पर आपत्ति जताई। जिस पर आयोजक को हस्तक्षेप करना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष ने डीएलडब्ल्यू की टीम को 30 हजार रुपये का पुरस्कार और शील्ड दी। उपविजेता यूपीपी टीम को 25 हजार रुपये इनाम देकर हौसला बढ़ाया।