{"_id":"6182d1babbe144420f36caac","slug":"diwali-today-the-house-courtyard-lit-up-with-lights-worship-will-be-done-in-auspicious-time-akbarpur-news-knp6621458156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली आज : रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन, शुभ मुहूर्त में होगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली आज : रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन, शुभ मुहूर्त में होगा पूजन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर से लेकर गांव तक इलेक्ट्रानिक झालरों की रोशनी से सराबोर है।
वहीं त्योहार को लेकर मिठाइयों व गिफ्ट पैक से बाजार गुलजार है। बुधवार को बंदी होने के बाद अकबरपुर में पूरे दिन बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। खासतौर पर मिठाई व गिफ्ट की दुकानों में खरीदारी जमकर हुई। बाजार में 250 से लेकर 12 सौ रुपये प्रति किलो तक मिठाई उपलब्ध है।
दीपावली को लेकर बुधवार को घरों व प्रतिष्ठानों में तैयारियां होती रही। पूजन के लिए लोगों ने खील, खिलौने, दीये, झालर, नमकीन, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और आतिशबाजी खरीदी। बिजली की झालरों से व्यवसायिक, सरकारी और निजी भवन जगमग रहे।
विज्ञापन
वहीं बाजार में मांग बढ़ने पर दुकानदारों ने बड़े पैमाने पर मिठाई तैयार कर ली है। अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास दुकान चलाने वाले अरविंद चौरसिया ने बताया कि 250 रुपये से लेकर 12 सौ रुपये तक की मिठाई उपलब्ध है।
लोग अपनी पसंद व बजट के अनुसार मिठाई खरीद रहे हैं। मिठाई के साथ ग्राहक गिफ्ट पैक भी ले रहे हैं। इसमें ड्राई फूड व अन्य पैक खरीदे जा रहे हैं। इसी तरह से रनियां, गजनेर, रूरा, शिवली, रसूलाबाद व सिकंदरा, राजपुर समेत सभी कस्बाई इलाकों में पूरे दिन मिठाई की दुकानों में भीड़ नजर आई।
पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:52 से 7:49 बजे तक
संस्कृत संस्थान लखनऊ से जुड़े जिला पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि दीपावली पर दिन में 1:15 बजे से दोपहर 2:46 बजे तक पूजन किया जा सकता है। इसके बाद शाम को 5:52 से 7:49 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त है।