फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali excitement, firecrackers worth more than two crores will be burst

Kanpur News: दीपावली का उत्साह, दो करोड़ से अधिक के फोड़े जाएंगे पटाखे

Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Diwali excitement, firecrackers worth more than two crores will be burst
कानपुर देहात। दीपावली पर पटाखों के शौकीन खूब खरीदारी कर रहे हैं। जिले के 30 प्रमुख कस्बों में 158 आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी बिकने का अनुमान है। लोग आसमानी आतिशबाजी के साथ फुलझड़ी और अनार अधिक पसंद कर रहे हैं। अकबरपुर बाजार में आतिशबाजी की 15 दुकानें सज गई। सुबह भीड़ कम रही लेकिन दोपहर होते ही ग्राहक पहुंचने लगे। यहां बच्चों को लेकर बड़े पहुंचे। कई महिलाएं भी बच्चों को आतिशबाजी दिलाने पहुंची। महताब, अनार, फुलझड़ी और चरखी का क्रेज बच्चों में दिखा। आसमानी और स्काई शॉट वाले पटाखे लोगों की पसंद बने हैं। इधर कम आवाज वाले पटाखे का क्रेज भी बरकरार है। इस बार माचिस गन भी बच्चों की पसंद बनी है। अकबरपुर में अकेले 50 लाख रुपये के पटाखा कारोबार का अनुमान है। जानकारों का कहना है कि जिले के कई हिस्सों से लोग अकबरपुर में पटाखे खरीदने आते हैं। इसके साथ ही पुखरायां, डेरापुर, झींझक, रसूलाबाद, कहिंजरी, असालतगंज, शिवली व रूरा में भी पटाखों की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। आतिशबाजी दुकानदार ईशान ने बताया कि लोग तेज धमाके वाले पटाखे अब नहीं खरीदते हैं। अब लोग रोशनी और आसमानी पटाखे खरीदना पसंद करते हैं। बच्चे फुलझड़ी और अनार पसंद कर रहे हैं। महताब और लटाई पटाखे भी बिक रहे हैं। सलीम ने बताया कि महंगाई है लेकिन त्योहार पर लोग पटाखे फोड़ कर खुशी मनाते हैं। इसकी वजह से कारोबार चल रहा है। जानकारों का मानना है कि इस बार करीब दो करोड़ से अधिक का पटाखा कारोबार रहेगा।
विज्ञापन

------
फोटो-5 आतिशबाजी दुकानदार को बिजली लाइन शिफ्ट करने के निर्देश देते मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
अग्निशमन अधिकारियों ने जांचे सुरक्षा इंतजाम
सुरक्षा मानकों के मद्देनजर आबादी से दूर मैदान में पटाखा दुकानें लगाई गई हैं। अकबरपुर में इंटर कॉलेज मैदान पर पटाखे की दुकानें लगी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने यहां निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम जांचे। यहां पानी के दो टैंकर भी खड़े कराए गए हैं। इधर पटाखा दुकानों की सीलिंग से होकर निकली बिजली लाइन को शिफ्ट कराया गया। दोपहर में रूरा पहुंचे अग्निशमन अधिकारियों ने चेयरमैन से वार्ता के बाद प्राइमरी पाठशाला में खाली परिसर में पटाखा दुकानें लगाने की सहमति दी। यहां छोटा फायर टैंकर भी उपलब्ध रहेगा। जबकि नगर पंचायत की ओर से पानी के टैंकर खड़े कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed