{"_id":"68eff775575a6f9e2c0606a2","slug":"diwali-bazaar-jharna-lamps-rajwada-jhumars-have-arrived-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1298698-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिवाली बाजार.. आए झरना लैंप, रजवाड़ा झूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिवाली बाजार.. आए झरना लैंप, रजवाड़ा झूमर
विज्ञापन
मनीराम बगिया में लगी झालरें।
- फोटो : संवाद
कानपुर। दिवाली के लिए शहर भर में झालर का बाजार सज गया है। अब मेड इन इंडिया यानी देसी झालरों की धूम है। एक समय इस बाजार में चीन का दबदबा था। बाजार में इस बार झरना लैंप, झरना झालर, हरियाली झालर, हैंगिंग गणेश-लक्ष्मी, घूमने वाली दीया थाली, रजवाड़ा झूमर, ट्यूब लाइट लुक वाली हैंगिंग पिक्सल लाइट आई है। इनकी मांग भी जबरदस्त है। मोर मुकुट, कलश, बैटरी से चलने वाली अलग-अलग स्टाइल की कैंडल भी आए हैं। अलग-अलग रंग वाली स्टि्रप और एलईडी लाइटों की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
शहर के मनीराम बगिया बाजार में झालरों का थोक बाजार है। शहर के सभी प्रमुख फुटकर गोविंदनगर, चावला मार्केट, किदवईनगर, मेस्टन रोड, सीसामऊ, पीरोड, नवीन मार्केट, बर्रा, लालबंगला, आवास विकास, कल्याणपुर आदि में भी झालरों की दुकानें लग चुकी हैं। शहर से ही आसपास के जिलों में उत्पादों की सप्लाई होती है। 1100 करोड़ से ज्यादा के इस कारोबार में मुंबई, कोलकाता, सूरत, दिल्ली में बने उत्पाद ही बाजार में हैं। बाजार में परंपरागत झालरों के अलावा फैंसी आइटमों की मांग ज्यादा है।
कारोबारियों ने बताया कि पिछली बार सेंसर लगे दीये बाजार में आए थे। पानी डालने पर दीये जलने लगते थे। इस बार अलग-अलग लाइटों के दीये लाए गए हैं। हैंगिंग गणेश-लक्ष्मी, मोर मुकुट, ओम, स्वास्तिक, दीपक, शुभ-लाभ वाली बंदनवार लाई गई हैं। पटाखे वाली झालर की भी अच्छी मांग है। पत्ती, दिल, स्टार के अलावा लोहा के रॉड और फ्रेम में लाइटिंग के उत्पाद आए हैं। ये अभी तक गेस्ट हाउस, लॉन में इस्तेमाल किए जाते थे। घूमने वाला कलश भी बाजार में है।
विज्ञापन
कारोबारी श्यामजी केसरवानी ने बताया कि 15 और 90 मीटर वाली झालरों की बहुत अच्छी मांग है। फ्रेम लाइटिंग उत्पाद की कीमत प्रति पीस 1000 रुपये है। फोकस, गोला, पत्ती वाली झालरें भी बाजार में हैं। रजवाड़ा झूमर 150 रुपये में है। एक पीस दीया 35 रुपये में है। फैंसी आइटमों की कीमत 500 से 750 रुपये प्रति पीस है। ट्यूब लाइट लुक वाली हैंगिंग पिक्सल लाइट 250 रुपये प्रति पीस फुटकर में मिल रही है। इसके अलावा क्रिस्टल बाल, कमल लुक वाली कैंडल की कीमत 150-180 रुपये प्रति पीस है। 12 पीस वाला कलरफुल बल्ब बंदनवार 250-300 रुपये है।
-- -- -- -- -
बातचीत
दिवाली के लिए झालर बाजार में रौनक है। मेड इन इंडिया उत्पाद ही बाजार में हैं। फैंसी उत्पादों की बहुत अच्छी मांग है। भाव भी पिछले साल के बराबर ही हैं। -शरद अग्रवाल, अध्यक्ष, कानपुर इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन
-- -- -- -- --
बाजार अच्छा दिख रहा है। अब शहर के रिटेल कारोबारी बाजार में आ रहे हैं। चीन का दबदबा इस बाजार से खत्म हो चुका है। हालांकि एलईडी बल्ब वहां से आते हैं। घूमने वाली दीया थाली, रजवाड़ा झूमर, ट्यूब लाइट लुक वाली लाइटों की अच्छी मांग दिख रही है। -प्रवीण आनंद, महामंत्री, कानपुर इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन