{"_id":"68b75b50f4e6957f8a060142","slug":"divyaang-up-t-20-league-trophy-unveiled-match-between-meerut-and-kashi-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130402-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिव्यांग यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण, मेरठ और काशी के बीच मैच आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिव्यांग यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण, मेरठ और काशी के बीच मैच आज
विज्ञापन
कानपुर। शहर में पहली बार उप्र दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दिव्यांग यूपी टी-20 लीग तीन और चार सितंबर को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में खेली जाएगी। मंगलवार को ट्रॉफी का अनावरण किया गया। बुधवार को लीग का उद्घाटन मैच मेरठ और काशी टीम के बीच खेला जाएगा।
टीएसएच में लीग के दूसरे सीजन की ट्राॅफी का अनावरण यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमोहन रोहतगी, आनंद कुमार गुप्ता, उप्र दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील मंगल, राहुल सिंह ने किया। इस माैके पर मेरठ टीम के मालिक गिरिश ओमर, कानपुर टीम के मालिक डॉ. दीपक श्रीवास्तव और काशी टीम के मालिक केतन सोनकर और खिलाड़ी भी शामिल हुए।
दूसरे सीजन में दिव्यांग भारतीय टीम के खिलाड़ी अवनीश, पवन, राधिका प्रसाद, शिवा, जसवंत समेत कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय लीग में तीन सितंबर को मेरठ बनाम काशी और कानपुर बनाम मेरठ के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। चार सितंबर को काशी बनाम कानपुर के मैच होने के बाद शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर टीम : कप्तान राहुल सिंह, उप कप्तान अवनीश तिवारी, विकेटकीपर बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, शाने आलम, सुमित पाल, मनीष चौहान, अभिषेक भाटिया, अजर मोहम्मद, कुमार राहुल, चंद्रशेखर, योगेश कुमार, अंकित साहू और विकास बाबू।
मेरठ टीम : कप्तान चिंटू चौधरी, उप कप्तान शिवा, विकेटकीपर बल्लेबाज कासिम खान, पवन कुमार, बिंटू यादव, हरि ओम, असलन, अभिषेक रघुवंशी, अनवर अली, शिवम, मोहित सिंह, तन्मय चौधरी, वारिस अली, हेमंत और निशांत।
काशी टीम : कप्तान राधिका प्रसाद, उप कप्तान जसवंत सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रमोद कुमार, अंकित गौतम, सुरेंद्र गौतम, पवन तेवतिया, विशाल यादव, सलमान शाह, गिरिराज, दिवाकर तिवारी, शौर्य मित्तल, विजय कुमार, सुमित कुमार और पंकज राय।