{"_id":"61b25f4b734b796bf862c54a","slug":"diversion-trial-in-kanpur-from-tomorrow-traffic-route-will-be-changed-for-construction-of-nayaganj-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कल से डायवर्जन का ट्रायल: नयागंज मेट्रो निर्माण के लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट, शहरवासियों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कल से डायवर्जन का ट्रायल: नयागंज मेट्रो निर्माण के लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट, शहरवासियों से मांगे सुझाव
Fri, 10 Dec 2021 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:11 AM IST
सार
कानपुर में मेट्रो के भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन सुचारु रूप से चल रहा है। अब यातायात पुलिस के निर्देशानुसार नयागंज मेट्रो स्टेशन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर:कल से ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में यूपीएमआरसी (उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन) और यातायात पुलिस की तरफ से 11 दिसंबर से नयागंज में भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल दो दिन चलेगा। डायवर्जन में सुुधार के लिए शहरवासी 12 दिसंबर की शाम पांच बजे तक यूपी मेट्रो, यातायात पुलिस कानपुर के सोशल मीडिया हैंडल पर सुझाव दे सकते हैं।
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत नवीन मार्केट और बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन सुचारु रूप से चल रहा है। अब यातायात पुलिस के निर्देशानुसार नयागंज मेट्रो स्टेशन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया गया है।
मेट्रो के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा के अनुसार प्रस्तावित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का ट्रायल 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो 12 दिसंबर को शाम सात बजे तक चलेगा। इसे लेकर यूपीएमआरसी अफसरों और एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास ने प्रस्तावित डायवर्जन रूट का निरीक्षण भी किया।

ऐसा है प्रस्तावित डायवर्जन प्लान
- नरोना चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक बैरिकेडिंग की जाएगी। इससे कराचीखाना मोड़ बाधित नहीं होगा।
- नरोना चौराहे से एलआईसी बिल्डिंग की तरफ जाने वाले वाहनों को पनचक्की चौराहा, झाड़ी बाबा चौराहा होते हुए अग्रसेन चौक जाना होगा। डायवर्जन प्लान प्रभावी होने के बाद नरोना चौराहे से पनचक्की चौराहे तक आवागमन सामान्य रहेगा, पनचक्की से अग्रसेन चौराहे तक वनवे ट्रैफिक रहेगा। हालांकि, नरोना चौराहे से सीधे अग्रसेन चौराहा पहुंचने के लिए दो पहिया वाहनों के लिए बैरिकेडिंग के समानांतर स्लिम रोड या सर्विस लेन जैसी व्यवस्था रहेगी।
- मेघदूत तिराहे से पनचक्की चौराहा आनेजाने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं। मेघदूत से आने वाले वाहन, चार्लिस चौराहे से बायें मुड़कर झाड़ी बाबा चौराहे और पनचक्की चौराहे से होते हुए नरोना चौराहे
तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पनचक्की चौराहे से जयपुरिया क्रॉसिंग की ओर मुड़कर, मुरे कंपनी पुल के नीचे से होते हुए भी नरोना चौराहा पहुंच सकेंगे।
- भारी वाहनों को पनचक्की चौराहे के बाद, मुरे कंपनी वाले वैकल्पिक मार्ग से होकर ही नरोना चौराहे पर पहुंचना होगा, क्योंकि पनचक्की चौराहे से सीधे नरोना चौराहे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सुझाव के लिए जारी किए लिंक
यूपीएमआरसी
फेसबुक : https//www.facebook.com/OfficialUPMetro
ट्विटर : https//twitter.com/OfficialUPMetro
यातायात पुलिस:
ट्विटर : https//twitter.com/kanpurtraffic