{"_id":"682f7fbcc25fe4aff90fc670","slug":"district-panchayat-clerk-injured-in-road-accident-dies-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-126815-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसे में घायल जिला पंचायत के लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसे में घायल जिला पंचायत के लिपिक की मौत
Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के नबीपुर के पास सड़क हादसे में घायल जिला पंचायत के लिपिक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर कर्मचारियों ने पहुंच कर पीड़ित परिवार काे ढांढ़स बंधाया।
सुल्तानपुर के रहने वाले शिवप्रसाद (45) जिला पंचायत में लिपिक थे। वह परिवार के साथ माती मुख्यालय स्थित पूल्ड हाउस कॉलोनी में रह रहे थे। 16 मई की रात नौ बजे के करीब नबीपुर से वापस घर लौटते समय कानपुर-झांसी हाइवे पर वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका परिवार के लोग हैलट में इलाज करा रहे थे। गुरुवार शाम को इलाज के दौरान शिवप्रसाद ने दम तोड़ दिया। अनहोनी पर पत्नी नीता, बेटी आयुषी, आरुषी, आकृति, बेटी युवराज, बिट्टो बिलखते रहे। हादसे की जानकारी पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, अपर मुख्य अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।