फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District Panchayat Auditorium will be named after Mulayam Singh in Etawah

Etawah: मुलायम सिंह के नाम पर होगा जिला पंचायत सभागार, बैठक में 61 करोड़ की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

Fri, 03 Feb 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 07:56 PM IST
सार

जिला पंचायत की बैठक में पंचायत सभागार का नाम नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव के नाम पर रखने की मंजूरी मिल गई है। साथ ही, 61 करोड़ की कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
District Panchayat Auditorium will be named after Mulayam Singh in Etawah
जिला पंचायत की बैठक में मौजूद अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में जिला पंचायत की बैठक में सोमवार को जिला पंचायत सभागार का नाम मुलायम सिंह के नाम पर रखने की मोहर लगी। वहीं 61 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। जिला पंचायत डाक बंगला के सभागार का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

सभागार को शादी विवाह समारोहों के लिए आवंटित करने पर निर्धारित शुल्क में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। शादी विवाह के लिए 24 घंटे के आवंटन का शुल्क 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार और 12 घंटे के लिए आवंटन शुल्क 5000 से बढ़ाकर 10000 रुपये किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने चेतावनी दी कि जो अधिकारी शासन की मंशा के विपरीत कार्य करेंगे, उनके विरुद्घ प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई के लिए शासन को भेजा जाएगा। जिला पंचायत के कार्य समय से पूरा न करने वाले ठेकेदारों को रजिस्ट्रेशन आगे के लिए नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
उन्होंने सभी अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समय से निस्तारण करने को कहा। जिपं के निर्माण कार्य कराने के लिए ठेकेदारों की पंजीयन फीस 25 हजार रुपये, एफडीआर की जमानत धनराशि 50 हजार रुपये और टेंडर मूल्य एक हजार रुपये प्रति टेंडर किए जाने के प्रस्ताव पारित हुए।

बैठक में सदस्यों ने रखीं अपनी समस्याएं
डाक बंगला में सभी नान एसी कमरों का 24 घंटे का शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया। बैठक में जितेंद्र दोहरे, फरियाद भारती, सचिन यादव, जयप्रकाश, सांसद प्रतिनिधि मुकेश यादव, गीतम सिंह, दीपांशु गौतम सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी अपनी समस्याएं रखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed