फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   District Magistrate inspected the district hospital, reprimanded on finding dirt and gave necessary guidelines

Hamirpur: जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार…जरूरी दिशा-निर्देश दिए

Tue, 24 Sep 2024 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

Hamirpur News: जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल के औचक्क निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गंदगी मिलने पर प्रबंधन और स्टॉफ को जमकर फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
District Magistrate inspected the district hospital, reprimanded on finding dirt and gave necessary guidelines
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी घनश्याम मीना मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गंदगी मिलने पर फटकार लगाई है। साथ ही, आईसीयू को चालू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान  जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वॉर्ड, ओपीडी, ब्लड बैंक, सर्जरी ओपीडी, लैब पैथोलॉजी, नेत्र ओपीडी, ईएनटी ओपीडी, पैथोलॉजी सहित अन्य कक्षों और वॉर्डों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से हालचाल लिया।
विज्ञापन

साथ ही, विभिन्न सुविधाओं, डॉक्टरों द्वारा समय से देखने, दवाएं , जांचें, नाश्ता व भोजन की गुणवत्ता आदि के विषय में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगे डॉक्टरों और नर्सों से भी पूछताछ की। कहा कि डॉक्टर व अन्य स्टॉफ मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर की जाए
मरीज को अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े। इसके लिए रोस्टर से सभी की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर व अन्य स्टॉफ मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर की जाए। साथ ही, अस्पताल के विभिन्न स्थलों का अच्छे ढंग से मेंटिनेंस कराने के निर्देश दिए।

अक्तूबर से जांच कैंप लगाए जाएं
ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न ग्रुपों के ब्लड की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जरूरतमंदों को समय से ब्लड उपलब्ध कराया जाए। बुजुर्गों व मोतियाबिंद से पीड़ित अन्य लोगों की सुविधाओं के लिए अक्तूबर से जांच कैंप लगाए जाएं।

आईसीयू वॉर्ड को शीघ्र चालू करें
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड को शीघ्र चालू किया जाए। वहीं, बंद पड़ी लिफ्ट को दुरुस्त कर उसे संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि मरीज को दिए जा रहे बेसिक ट्रीटमेंट की गाइडलाइन बना कर उसके अनुसार कार्य किया जाए।आउटसोर्सिंग कर्मियों की उपस्थिति को और व्यवस्थित किया जाए।



बाहर की दवाएं न लिखें डॉक्टर
जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय के विभिन्न वॉर्डों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की व्यवस्था भी देखी। कहा कि चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा न लिखी जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. गीतम सिंह, सीएमएस पुरुष व महिला अस्पताल, अन्य डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed