फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute over tying a cow in the corridor, two sides fight, hit with the butt of a rifle, report on 12

Kanpur Dehat: गलियारे में गाय बांधने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट…रायफल की बट से मारा, 12 पर रिपोर्ट

Sat, 13 Jul 2024 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jul 2024 04:38 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सट्टी थाना क्षेत्र में गाय को हटाने का विरोध करने में हुए दो पक्षो में झगड़े में पुलिस ने नौ नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह द्वारा एक युवक को रायफल की बट से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Dispute over tying a cow in the corridor, two sides fight, hit with the butt of a rifle, report on 12
video grab - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में कब्रिस्तान  के पास गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर लाइसेंसी रायफल की बट से हमला कर दिया। इस हमले में एक-एक युवक घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने नौ नामजद सहित 12 लोगों के  खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के शोएब अहमद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह स्कूटी से किसी कार्य से शाहजहांपुर जा रहा था। गांव किनारे कब्रिस्तान के समीप ग्राम प्रधान किशन सिंह की रास्ते में गाय बंधी थी। उसने रास्ते में गाय बांधने का विरोध किया। तभी ग्राम प्रधान चरण सिंह, उसके चाचा पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह व सागर सिंह ने अपने तीन अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाइसेंसी रायफल की बट से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान किशन सिंह ने बताया कि उसके चाचा लाखन सिंह की गाय कब्रिस्तान के समीप चर रही थी। तभी गांव के शिराज, रियाज, फराज व शोएब, हैदर अली व सैफ ने एक राय होकर गाय पर डंडे व पत्थर से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
गाय को पीटने का विरोध करने पर उपरोक्त लोगों गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में सट्टी थानाध्यक्ष शिवशंकर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से नौ नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल शोएब को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रायफल की बट से पीटने का वीडियो वायरल
जहांगीरपुर गांव में गाय को हटाने का विरोध करने में हुए दो पक्षो में झगड़े में पुलिस ने नौ नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह द्वारा एक युवक को रायफल की बट से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष शिवशंकर ने बताया कि रायफल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। लाइसेंस निरस्त्रीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed