{"_id":"5cec2deabdec2207594b1d59","slug":"dispute-in-two-groups-due-to-construction-in-front-of-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मंदिर के सामने निर्माण कराने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव-फायरिंग, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन मंदिर के सामने निर्माण कराने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव-फायरिंग, दहशत का माहौल
Tue, 28 May 2019 12:05 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर के सामने निर्माण कराने पर दो पक्ष भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में केसरगंज गल्ला बाजार में सोमवार सुबह प्राचीन मंदिर के सामने पक्का निर्माण कराने की कोशिश में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से पहले मारपीट और उसके बाद पथराव और हवाई फायरिंग से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को वज्र वाहन भी बुलाना पड़ा। इस घटना से पूरे दिन बाजार में दहशत का माहौल बना रहा।
केसरगंज गल्ला बाजार स्थित शिव मंदिर के सामने पुराना बाजार निवासी एक युवक गल्ला की दुकान लगाता है। दुकान के आसपास पक्का निर्माण के लिए सोमवार सुबह उसने ईंट मंगवाई थी। जैसे ही निर्माण शुरू कराया, तभी मंदिर समिति के सदस्यों व अन्य व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।

आरोपियों ने हवाई फायरिंग की जिससे दहशत फैल गई
आरोप है कि इस दौरान युवक काफी संख्या में अपने साथियों को बुला लाया। युवक ने मंदिर समिति के सदस्यों पर दबाव बनाने की कोशिश की तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। इसी दौरान लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सबसे पहले किला चौकी पुलिस और बाद में कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। वज्र वाहन को भी मौके पर बुलाया गया। आरोपी मौके से भाग गए।
कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने मंदिर समिति के सदस्यों से पूरे मामले की जानकारी ली। मंदिर समिति के सदस्य अंशू, नीरज ने बताया कि मंदिर के सामने स्थित जमीन पर कई साल से युवक दुकान लगा रहा है। वह दुकान लगाने का विरोध नहीं करते हैं। युवक ने जब दुकान पर पक्का निर्माण शुरू किया तो उन्होंने विरोध किया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बवाल के दौरान आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे दहशत फैल गई।