{"_id":"6122a5598ebc3e7a191cae6f","slug":"dispute-in-medical-college-campus-mess-operator-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज परिसर में विवाद: मेस संचालक को मारी गोली, गर्दन में जा लगी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज परिसर में विवाद: मेस संचालक को मारी गोली, गर्दन में जा लगी, हालत नाजुक
Mon, 23 Aug 2021 01:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:04 AM IST
सार
एसीपी स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में नशेबाजी का विवाद सामने आया है। जांच में वारदात की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
हैलट में मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार रात नशेबाजी के विवाद में मेस संचालक को उसके दोस्तों ने ही गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी है। आरोपी उसे हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराकर फरार हो गए। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक बताई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो-तीन लोगों को उठाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में अमन रावत (24) मेस चलाता है।
उनकी बहन सौम्या ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे गर्ल्स हॉस्टल के सफाईकर्मी शिवम, सनी, गोली और आकाश अमन को लेकर गए थे। करीब नौ बजे सूचना मिली कि अमन को गोली लगी है और वह हैलट इमरजेंसी में भर्ती है। पुलिस की जांच में पता चला कि सनी के घर के बाहर सभी लोग नशेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि शिवम ने अमन को गोली मार दी। गर्दन पर गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर गया। आरोपी खुद उसको हैलट इमरजेंसी ले गए और वहां छोड़कर भाग निकले। हैलट स्टाफ ने घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो-तीन लोगों को उठाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में अमन रावत (24) मेस चलाता है।
विज्ञापन
उनकी बहन सौम्या ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे गर्ल्स हॉस्टल के सफाईकर्मी शिवम, सनी, गोली और आकाश अमन को लेकर गए थे। करीब नौ बजे सूचना मिली कि अमन को गोली लगी है और वह हैलट इमरजेंसी में भर्ती है। पुलिस की जांच में पता चला कि सनी के घर के बाहर सभी लोग नशेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि शिवम ने अमन को गोली मार दी। गर्दन पर गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर गया। आरोपी खुद उसको हैलट इमरजेंसी ले गए और वहां छोड़कर भाग निकले। हैलट स्टाफ ने घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया।
एसीपी स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में नशेबाजी का विवाद सामने आया है। जांच में वारदात की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
इकलौते भाई पर कातिलाना हमले से बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़
अमन के माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी दो बहने सौम्या और शीतल हैं। अमन ही परिवार का खर्च चलाता है। दोनों बहनों ने बताया कि रविवार को उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार खुशी से मनाया। शाम तक सब ठीक था, लेकिन अचानक जब खबर मिली कि अमन को गोली मार दी गई है तो वह बेसुध हो गईं। उनको यकीन नहीं हुआ कि कुछ देर पहले ही वह एकदम ठीक था। इकलौते भाई पर हुए हमले से बहनें भी दहशत में हैं।