फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute in medical college campus, mess operator shot

मेडिकल कॉलेज परिसर में विवाद: मेस संचालक को मारी गोली, गर्दन में जा लगी, हालत नाजुक

Mon, 23 Aug 2021 01:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Aug 2021 01:04 AM IST
सार

एसीपी स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में नशेबाजी का विवाद सामने आया है। जांच में वारदात की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
Dispute in medical college campus, mess operator shot
हैलट में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार रात नशेबाजी के विवाद में मेस संचालक को उसके दोस्तों ने ही गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी है। आरोपी उसे हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराकर फरार हो गए। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। घटनास्थल से दो-तीन लोगों को उठाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में अमन रावत (24) मेस चलाता है।
विज्ञापन


उनकी बहन सौम्या ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे गर्ल्स हॉस्टल के सफाईकर्मी शिवम, सनी, गोली और आकाश अमन को लेकर गए थे। करीब नौ बजे सूचना मिली कि अमन को गोली लगी है और वह हैलट इमरजेंसी में भर्ती है। पुलिस की जांच में पता चला कि सनी के घर के बाहर सभी लोग नशेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि शिवम ने अमन को गोली मार दी। गर्दन पर गोली लगते ही अमन जमीन पर गिर गया। आरोपी खुद उसको हैलट इमरजेंसी ले गए और वहां छोड़कर भाग निकले। हैलट स्टाफ ने घायल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया।

एसीपी स्वरूपनगर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में नशेबाजी का विवाद सामने आया है। जांच में वारदात की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

इकलौते भाई पर कातिलाना हमले से बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़
अमन के माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी दो बहने सौम्या और शीतल हैं। अमन ही परिवार का खर्च चलाता है। दोनों बहनों ने बताया कि रविवार को उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार खुशी से मनाया। शाम तक सब ठीक था, लेकिन अचानक जब खबर मिली कि अमन को गोली मार दी गई है तो वह बेसुध हो गईं। उनको यकीन नहीं हुआ कि कुछ देर पहले ही वह एकदम ठीक था। इकलौते भाई पर हुए हमले से बहनें भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed