फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute for not giving vegetables for free

अमानवीय: मुफ्त में सब्जी न देने पर फेरी वाले का सिर मुंडवाया, मारपीट कर जूते-चप्पल की माला पहनाई, पोती कालिख

Sun, 24 Jan 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Jan 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
dispute for not giving vegetables for free
युवक का सिर मुंडवा कर जूते-चप्पल की माला पहना घुमाया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रन्धीरपुर गांव में मुफ्त में सब्जी न देने पर दबंग ने कुछ लोगों के साथ मिलकर फेरी दुकानदार का सिर मुंडवाकर कालिख पोती और जूते-चप्पल की माला पहनाई। मारपीट कर गांव में घुमाया। घटना शुक्रवार की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट, अपमानित करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रूरा थाना क्षेत्र के अमर सिंह का पुरवा निवासी अरविंद कुमार सब्जी बेचकर जीवन यापन करता है।
विज्ञापन

 

dispute for not giving vegetables for free
युवक को जूते-चप्पल की माला पहना घुमाया - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मंगलपुर थाना क्षेत्र के रन्धीरपुर गांव में फेरी लगाने गया था। गांव निवासी नेता ने उससे मुफ्त में सब्जी मांगी। मना करने पर नेता व गांव के अन्य लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की।
 
विज्ञापन

dispute for not giving vegetables for free
युवक को जूते-चप्पल की माला पहना घुमाया - फोटो : अमर उजाला
फिर सिर मुंडवाकर कालिख पोती और जूते-चप्पल की माला पहनाई। पूरे गांव में घुमाकर बेइज्जत किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने अपने बचाव के लिए फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की भी कोशिश की। पीड़ित ने शनिवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी। मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि फेरी वाले की तहरीर पर एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।

फेरी वाले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य की शिनाख्त कराई जा रही है। - केशव कुमार चौधरी एसपी

विज्ञापन

dispute for not giving vegetables for free
युवक को जूते-चप्पल की माला पहना घुमाया - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
शुक्रवार को रन्धीरपुर में फेरी वाले को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी और देर शाम रिपोर्ट दर्ज हो सकी।

 

dispute for not giving vegetables for free
युवक को जूते-चप्पल की माला पहना घुमाया - फोटो : अमर उजाला
तमाशबीन रहे गांववासी
फेरीवाले के मुंह पर कालिख पोतने के बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाने के दौरान गांव के पुरुष, महिलाएं व बच्चे तमाशबीन के रूप मेें रहे और किसी ने भी विरोध नहीं किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। लोग ठहाके लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed