{"_id":"5e0347438ebc3e8804393dc1","slug":"dispute-between-two-sides-in-kanpur-dehat-8-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत आठ घायल
Wed, 25 Dec 2019 08:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर देहात के शिवली अरशदपुर गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चल गए। इससे मैथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैथा के भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगराज सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह खेतों से वापस घर आ रहे थे। तभी लाल चंद्र, राजेश, धर्मेंद्र कठेरिया, सती प्रसाद ने मारपीट कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया।
बचाने पहुंचे अजमेर, रंजीत, राजन, प्रद्युम्न को भी पीटकर घायल कर दिया। दूसरी तरफ से भगवानदीन की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह घर में परिजनों के साथ आग ताप रही थी। तभी योगराज, आजाद, कल्लू, राजन, अनुराग, हरि नारायण ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे लालचंद की अंगुली कट गई। भगवानदीन और मुन्नी देवी घायल हो गई। सीओ शिवशरण सिंह जांच के लिए अरसदपुर गांव पहुंचे। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।