फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute between two parties during immersion procession, stone pelting took place

Kanpur News: विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद, हुआ पथराव

Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties during immersion procession, stone pelting took place
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया में गुरुवार को विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। वहीं, एक सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 नामजद समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नवरात्र पर निनाया गांव के काली माता मंदिर, भुइया माता मंदिर, शिव मंदिर समेत पांच जगहों पर मूर्ति स्थापना की गई थी। दसवीं के दिन गुरुवार को सभी मूर्तियां विसर्जन के लिए काली माता मंदिर में इकट्ठा हुईं। वहीं से विसर्जन जुलूस गांव में भ्रमण के लिए निकला। दोपहर एक बजे के करीब जुलूस हरिश्चंद्र के दरवाजे के सामने से गुजर रहा था। इसी बीच जुलूस में शामिल कुछ लोग दूसरे पक्ष को नीचा दिखाने व चिढ़ाने के उद्देश्य से आवाज वाले पटाखे दागने शुरू कर दिए। इससे जुलूस वहीं पर कुछ देर के लिए रुक गया। नारेबाजी होने पर दोनों पक्ष में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इससे जुलूस में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इससे माहौल बिगड़ते बचा। इधर सुरक्षा में लगे सिपाही सौरभ सिंह ने देर शाम थाने में रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी। सिपाही ने बताया कि जुलूस में शामिल लोग नाच रहे थे और धार्मिक नारे भी लगा रहे थे। इसी दौरान हरिश्चंद्र अपने घर की छत से सामूहिक रूप से जुलूस को गलियां देने लगा और अपने को गैर सनातनी बता कर उक्त मार्ग से सनातनी जुलूस के निकलने का विरोध करते हुए जुलूस को तत्काल वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका जुलूस में शामिल मुन्ना सिंह, आयुष सिंह, राज सिंह, आशिक पांडेय, लवकुश तिवारी तथा कुछ अन्य लोगों ने आक्रामक होकर विरोध किया। इसी दौरान हरिश्चंद्र ने अपने मकान की छत से जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में जुलूस में शामिल लोगों ने छत की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद हरिश्चंद्र के पक्ष के सनी, रवि कुमार, दीपक, राज सहित कुछ अन्य लोग आक्रामक हो गए और विवाद करने लगे।

थानाध्यक्ष निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर एक पक्ष से मुन्ना सिंह, आयुष सिंह, राज सिंह, आशिक पांडेय, लवकुश तिवारी व अन्य वहीं, दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र संखवार, शनि, दीपक, राज व अन्य के खिलाफ जातीय आधार पर समूहों में वैमनस्यता फैलाने, जातीय सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed