{"_id":"60b7536b8ebc3e34f67eba90","slug":"dispute-between-bjp-worker-and-police-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता की पार्टी में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा तो हाथापाई कर नेताओं ने जीप से उतरवाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता की पार्टी में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पकड़ा तो हाथापाई कर नेताओं ने जीप से उतरवाया, हंगामा
Wed, 02 Jun 2021 03:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 03:21 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस विरोधी नारेबाजी की। जिससे हमीरपुर रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कानपुर शहर में भाजपाइयों की मनमानी का मामला सामने आया है। यहां चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के विरोध में भाजपाई पुलिस से भिड़ गए। यही नहीं एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस से धक्का-मुक्की कर भाजपाइयों ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस के चंगुल से छुड़वाया। मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हंगामा करने वाले बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
बताते चलें कि बुधवार को नौबस्ता थानाक्षेत्र के उस्मानपुर इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता बीजेपी के जिला मंत्री नारायण भदौरिया का जन्मदिन मना रहे थे। जिसमें शामिल होने हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पहुंच गया। हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन समारोह में पहुंचने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही इस बात की पुष्टि करने पुलिस सादी वर्दी में वहां पहुंची। हिस्ट्रीशीटर को वहां देख फोर्स बुलाई गई।
पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर को मौके से गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी का विरोध कर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहीं भाजपाई जीप के आगे लेट गए और पुलिस विरोधी नारेबाजी की। जिससे हमीरपुर रोड पर जाम लग गया।

करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद भाजपाइयों ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस की जीप से उतरवा लिया। पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह वहां से फरार हो गया। मामले का वीडियो वायरल हो गया। बताते चलें कि मनोज सिंह वर्तमान में चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा है।
हमीरपुर रोड पर लगा जाम
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस से लेकर हमीरपुर रोड पर जमकर हंगामा काटा। हमीरपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने काफी देर तक हिस्ट्रीशीटर की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।