फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disorganization at Green Park leads to cancellation of two KDMA League matches.

Kanpur News: ग्रीनपार्क में अव्यवस्था की भेंट चढ़ी केडीएमए लीग, दो मुकाबले हुए रद्द

Sat, 10 Jan 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Disorganization at Green Park leads to cancellation of two KDMA League matches.
कानपुर। प्रदेश और जिला क्रिकेट की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। शहर के युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने के उद्देश्य से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से ग्रीनपार्क में आयोजित केडीएमए लीग के दो मुकाबले शुक्रवार को मैदान गीला होने के कारण रद्द करने पड़े।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और ग्रीनपार्क छात्रावास के बीच प्रस्तावित मैच के लिए दोनों टीमें निर्धारित समय पर मैदान में पहुंच गईं, इस दौरान अंपायरों के निरीक्षण में मैदान अत्यधिक गीला पाया गया। विकेट और पिच पर नमी होने के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मुकाबला रद करना पड़ा।
विज्ञापन


केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीनपार्क और खेल विभाग को पूर्व में मैच कार्यक्रम की जानकारी थी, इसके बावजूद मैदान का गीला होना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि मैदान की खराब स्थिति को देखते हुए शनिवार को नेशनल और ग्रीनपार्क छात्रावास के बीच होने वाला मुकाबला भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने स्पष्ट किया कि इसकी शिकायत केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और यूपीसीए के सचिव डॉ. प्रेम मनोहर गुप्ता से की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर शिवकुमार का कहना है कि रात में काफी ओस गिरने के कारण विकेट में नमी बनी रही। पिच को कवर्स से ढका गया था लेकिन धूप न निकलने के कारण वह सूख नहीं सकी। हालांकि आउटफील्ड पूरी तरह खेलने योग्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed