कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मिशन शक्ति 5.0 के शुरुआत अवसर पर दिए गए वक्तव्य का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं के पुनर्वास तथा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिशा अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
दिशा अरोड़ा प्रो-बोनो विधिक सहायता को व्यावहारिक पुनर्वास और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल कर रही हैं। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा, एडीजी आलोक सिंह, आईजी हरिश्चंद्र, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, नगर आयुक्त सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।