फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   disclosure of engineer murder case in fatehpur

इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा: नौ लाख का भुगतान रोकने पर ठेकेदार ने कराई हत्या

Wed, 22 May 2019 05:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
disclosure of engineer murder case in fatehpur
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में इंजीनियर अजय कुमार हत्याकांड का बुधवार को थरियांव पुलिस ने खुलासा कर दिया। ब्रिज की फाइलें अनुमोदित ना करने पर इंजीनियर के गृह जनपद के ठेकेदार ने हत्या कराई थी। इसमें उसने अपने ड्राइवर समेत चार लोगों का सहारा लिया। पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद रामनगर निवासी अजय कुमार जीएमआर के एकारी प्लांट की देखरेख कर रहे थे। कंपनी ने सिस्ट्रा कंसलटेंट के माध्यम से इंजीनियर अजय कुमार को गुणवत्ता परखने व फाइल का अनुमोदन करने के लिए रखा था। फिरोजाबाद जिले के ही थाना हनुमानगंज निवासी आयुष शर्मा ने एकारी, मुरादीपुर सरसौल सेक्शन के कुछ ब्रिज व पुलियों का निर्माण ठेका लिया था। शुरुआत में तो इसकी गुणवत्ता ठीक रही।
विज्ञापन


इंजीनियर के फाइल अनुमोदन पर भुगतान भी हुआ। पर, बाद में गुणवत्ता ठेकेदार ने उस पर आपत्ति कर दी। इसी वजह से दबाव बनाने के बाद भी इंजीनियर अजय कुमार ने इसकी फाइल में अनुमोदन करने से मना कर दिया। करीब 9 लाख रुपए का मामला फंसने पर ठेकेदार ने इंजीनियर अजय कुमार को रास्ते से हटाने की ठान ली। ठेकेदार आयुष ने अपने ड्राइवर इटावा निवासी मनीष कुमार को इसके लिए तैयार किया। मनीष जाधव ने अपने दोस्त सुनील जाधव निवासी फिरोजाबाद के साथ हत्या की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने लोकल स्तर पर कवर करने के लिए खागा के मेठ चौकीदार मुखिया ( नाम) और शहर कोतवाली क्षेत्र के ओम प्रकाश उर्फ लंबू को वारदात में जोड़ा। चारों ने घटना के दिन बाइक पर सवार होकर बोलेरो सवार इंजीनियरों को रोका और इंजीनियर अजय कुमार की हत्या कर बाइक से ही भाग निकले थे। नउआबाग तक आने के बाद यह लोग अलग-अलग वाहनों से बाहर निकल गए। पुलिस ने हत्यारोपी मुखिया और लंबू को हसवा मोड़ के पास गिरफ्तार करने का दावा किया है।

वारदात में शामिल
- मनीष जाधव पुत्र राम नारायण जाधव निवासी निलोई थाना जसवंतनगर जिला इटावा
- सुनील जाधव पुत्र अर्जुन सिंह यादव निवासी गली नंबर 3 जगजीवन नगर थाना दक्षिण नगर जिला फिरोजाबाद
- मुखिया पुत्र जगरूप निवासी पामेपुर  खागा फतेहपुर
- ओम प्रकाश उर्फ लंबू पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल लोधी निवासी मऊ थाना कोतवाली जिला फतेहपुर
- ठेकेदार आयुष शर्मा पुत्र विष्णु प्रकाश शर्मा निवासी 84 हनुमानगंज थाना उत्तर फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed