{"_id":"5e6cd8b18ebc3ea7e0247ebe","slug":"disappointed-with-life-the-old-woman-jumped-in-chambal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से निराश वृद्धा ने चंबल में लगाई छलांग, मगरमच्छाें से भरी नदी में सिपाहियों ने कूद बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी से निराश वृद्धा ने चंबल में लगाई छलांग, मगरमच्छाें से भरी नदी में सिपाहियों ने कूद बचाया
Sat, 14 Mar 2020 06:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा को चंबल नदी से निकाल कर लाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में पति व बेटे की मौत से निराश 60 साल की वृद्धा ने शनिवार दोपहर उदी के पास पुल से चंबल नदी में छलांग लगा दी। जहां पर वह गिरी, वहां पानी कम था। उससे करीब 30 फुट दूरी पर मगरमच्छ मौजूद थे। इसके बावजूद पिकेट पुलिस के सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है। बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि सहसों थाना क्षेत्र के विंडवाकला गांव निवासी मार्गश्री (60) के पति यशवीर सिंह यादव का काफी समय पूर्व निधन हो चुका है।

उसके दो बेटों में एक अविवाहित बेटे योगेंद्र की करीब डेढ़ साल पूर्व भरथना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा देवेंद्र पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी वृद्धा के साथ रहती है। पति व बेटे की मौत के बाद वृद्धा जिंदगी से काफी निराश है। शनिवार को वह टेंपो से चंबल नदी पुल तक आई और दोपहर करीब डेढ़ बजे लगभग 40 फुट ऊंचाई पर पुल से नदी में छलांग लगा दी।
पुल पर पुलिस पिकेट के उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल पवन कुमार व रविदेव मौजूद थे। पुलिस ने उसे छलांग लगाते देख लिया। तीनों लोग तेजी से नदी में पहुंचे और वृद्धा मार्गश्री को बाहर निकाल लिया। बताया कि जिस जगह वृद्धा नदी में कूदी, वहां पानी व्यक्ति के डूबने लायक नहीं है। उसे कोई गंभीर चोट भी नहीं आई है।
वृद्धा से करीब 30 फुट दूरी पर मगरमच्छ मौजूद थे, जो उसकी ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने तत्परता से उसे बचा लिया। वृद्धा को उदी पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को पांच-पांच हजार रुपये के इनाम दिया गया है।