{"_id":"654544b3cfa34bc61c054ef8","slug":"disabled-man-commits-suicide-by-hanging-himself-after-going-to-his-wifes-parents-house-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-4910-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी के मायके जाने पर दिव्यांग ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी के मायके जाने पर दिव्यांग ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर गांव में पत्नी के बिना बताए मायके चले जाने से नाराज दिव्यांग पति ने फंदा लगाकर जान देदी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शेखुपुर निवासी सुरेश पाल (37) एक पैर से दिव्यांग था। वह किसानी करके जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम उसका शव कमरे के अंदर छत पर लकड़ी की धन्नी से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने जानकारी होने पर पुलिस बुलाई। मौके पर कोतवाली प्रभारी शिव नारायन सिंह ने पहुंच कर छानबीन की। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुरेश की पत्नी रेखा सुबह बिना बताए अपने मायके चली गई थी। जिससे सुरेश नाराज था। पिता की मौत के बाद पुत्री टिंकी, पुत्र आदित्य, आयुष बिलखे रहे। कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर आत्महत्या किए जाने की बात पता चली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो-33- मृतक लकी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पत्नी से बात करने के बाद फंदे पर झूला पति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवली। कोतवाली क्षेत्र के मांडा मैथा में एक युवक ने फोन पर पत्नी से बात करने के बाद फंदे पर झूल गया। मृतक मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मांडा मैथा निवासी शंकर प्रजापति के पुत्र लकी(24) का शव शुक्रवार शाम आंगन के जाल में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पिता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली निवासी विजय बहादुर की पुत्री स्नेहा के बेटी की शादी हुई थी। बेटे से हुए विवाद के बाद बहू मायके चली गई थी। इसके बाद से बेटा लकी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बताया कि कुछ देर पहले वह पत्नी से बात कर रहा था। इसके बाद देखा कि उसका शव आंगन के जाल में फंदे से लटक रहा था। बेटे की मौत के बाद मां मीना देवी, भाई सूरज का रो- रोकर बुराहाल रहा। सूचना पर चौकी प्रभारी मैथा रामसिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।