फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Disability cards could not be issued at Ursula; the disability board functioned without an ENT specialist.

Kanpur News: उर्सला में नहीं बन सके दिव्यांगता कार्ड, बिना ईएनटी विशेषज्ञ के चला दिव्यांग बोर्ड

Fri, 23 Oct 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Disability cards could not be issued at Ursula; the disability board functioned without an ENT specialist.
कानपुर। उर्सला में बृहस्पतिवार को लगने वाला दिव्यांग बोर्ड बिना ईएनटी सर्जन के चला। यहां दिव्यांगता का कार्ड बनवाने आए दिव्यांगों को लौटना पड़ा। नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. डीएस राजपूत ने अपनी सेवाएं दीं। होमगार्ड रिश्वत प्रकरण में उनका नाम भी शामिल था लेकिन सबूतों के अभाव में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। होमगार्ड भर्ती के लिए बनाए गए बोर्ड से उन्हें हटा दिया गया है लेकिन दिव्यांग बोर्ड में वे अभी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अधिकतर डॉक्टरों की ड्यूटी बोर्डों में लगी है। बाकी वैकल्पिक व्यवस्था से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। दिव्यांग बोर्ड में तीन डॉक्टरों का पैनल रहता है। अभी तक इसमें ईएनटी विशेषज्ञ के तौर पर उर्सला के डॉ. राजेश वर्मा, अस्थि रोग में डॉ. आशीष मिश्रा और नेत्र में डॉ. डी एस राजपूत शामिल थे लेकिन डॉ. राजेश वर्मा की होमगार्ड भर्ती के लिए पुलिस के बोर्ड में ड्यूटी लगी है और अब उर्सला अस्पताल के पास एक भी स्थायी डॉक्टर नहीं है। इसलिए बृहस्पतिवार को बोर्ड में ईएनटी के लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने आए लोगों को लौटा दिया गया और उन्हें सोमवार को कांशीराम अस्पताल बुलाया गया है।
विज्ञापन



शासन के आदेश का इंतजार
उर्सला अस्पताल में दोनों आरोपी डॉक्टर डॉ. प्रवीण सक्सेना और डॉ. महेश के 48 घंटे जेल में रहने के बाद स्वत: निलंबन तो हो गया है लेकिन अब उर्सला प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है। अस्पताल से एक ही विभाग के दो डॉक्टर चले जाने के बाद ओपीडी से लेकर ओटी तक में संकट आ गया है। निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि 48 घंटे जेल में रहने के बाद सरकारी डॉक्टर का निलंबन स्वत नियमानुसार हो जाता है लेकिन हम लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed