{"_id":"696161a7bd660665ac01268d","slug":"dirty-water-from-dilapidated-pipeline-in-juhi-hamirpur-road-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1388531-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जूही हमीरपुर रोड में जर्जर पाइपलाइन से गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जूही हमीरपुर रोड में जर्जर पाइपलाइन से गंदा पानी
विज्ञापन
कानपुर। जूही हमीरपुर रोड पर सीवर चैंबर में डाली गई पाइपलाइन जर्जर होने से नलों से गंदा पानी आ रहा है। जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाते समय उसे सीवर चैंबर के अंदर से डाल दिया गया था। करीब एक साल पहले पाइप टूटने पर मरम्मत के नाम पर सिर्फ ट्यूब बांध दिया गया, जिससे पानी रिस रहा है।
क्षेत्रीय पार्षद शानू कनौजिया ने बताया कि इस समस्या से विनोबानगर, बुद्ध विहार, राखी मंडी और संत रविदासनगर सहित कई मोहल्ले प्रभावित हैं। उन्होंने जलकल विभाग के महाप्रबंधक से सोमवार तक समस्या के समाधान की मांग की है। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 13 जनवरी को भूख हड़ताल पर बैठेंगी। पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने बताया कि इस कारण लगभग 600 घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।
उधर, जन निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने जूही हमीरपुर रोड में जांच कराने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्लों में समाधान किया जा रहा है और नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पानी की टंकियों की सफाई और पानी के नमूने जांच के लिए लिए जा रहे हैं।