फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dirty pond water is filling the road, disease spreads

Kanpur News: सड़क पर भर रहा तालाब का गंदा पानी, फैली बीमारी

Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dirty pond water is filling the road, disease spreads
राजपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जल्लापुर के कठेरिया मोहाल स्थित तालाब की वर्षों से सफाई न होने से घरों के सामने सड़क पर जलभराव है। महीनों से भरे पानी और कीचड़ से संक्रामक बीमारियां फैली हैं। ऐसे में जहां ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं बीमारी से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल्लापुर गांव के कठेरिया मोहाल में करीब 10 दिनों से बीमारी फैली है। रामकुमार कठेरिया के बच्चे खुशी, गोविंद समेत रिचा, लव, विमल, दिव्या, शिवा समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं। बीमारी की सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने लगातार तीन दिनों तक बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है। बीमारी का कारण ग्रामीणों के घरों के बाहर जलभराव है।
विज्ञापन

देवा, वीरू, रामकुमार, श्रीराम, अंकित, ब्रजेश कठेरिया के दरवाजे सड़क पर ही गंदा पानी भरा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के बीच स्थित तालाब में लोगों के घरों के पानी की निकासी होती है। दो वर्ष से तालाब गंदगी से पट गया है। तालाब के अधिकांश हिस्से में अवैध कब्जे कर लिए गए है। इससे जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह है कि सड़कों तक गंदा पानी बहता रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियां फैल गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक ब्लॉक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में घरों के अंदर गंदा पानी भर जाता है। तालाब की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ताकि बस्ती के लोगों को जलभराव और से राहत मिल सके। राजपुर के एडीओ पंचायत कल्याण सिंह ने बताया कि तालाब सफाई के लिए पंपिंग सेट की व्यवस्था कराई जा रही है।

............................

शिकायत के बाद भी नहीं सुन रहे अफसर
करीब तीन साल हो गए इस गंदगी में रहते हुए। कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। बस्ती की मुख्य सड़क पर गंदा कीचड़ युक्त पानी भरा होने से बीमारियां फैली हैं। इसके बावजूद अफसर समस्या नहीं सुन रहे हैं। - चमन, ग्रामीण


................

जलभराव से बीमारी फैली है। दो बच्चे खुशी व गोविंद का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन साल से बस्ती में जलभराव की समस्या है। बारिश में हालत और खराब हो जाएंगे। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। - रामकुमार कठेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed