फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः एनकाउंटर हुए 5000 और मारे गए 62 कुख्यात अपराधी, हर जिले में बनेगी टॉप-3 की लिस्ट

Sun, 05 Aug 2018 08:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Director General of Uttar Pradesh Police O P singh big statement about crime
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा-2000 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी
यूपी के बांदा जिले में पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने बड़ा बयान दिया। वह बांदा में प्रदेश के पहले ई-मालखाना का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के थानों में ई मालखाने बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अब तक 5000 पुलिस मुठभेड़ हुई हैं जिनमें 62 अपराधी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान 2000 इनामी बदमाश भी पकड़े गए। अब प्रदेश के हर जिले में टॉप-3 और हर थाने में टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाकर उन पर कार्रवाई होगी। 

 

 

Director General of Uttar Pradesh Police O P singh big statement about crime
197 करोड़ की अवैध संपत्ति बरामद
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने यह भी कहा कि अपराधियों द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई 197 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। 5000 पुलिस मुठभेड़ों में 62 बदमाश मारे जा चुके हैं। लगभग 2000 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अब भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई स्थानों पर इनकी अवैध संपत्ति भी जब्त की गई है। हरेक जिले में टॉप-15 और हरेक थाने में टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

 

Director General of Uttar Pradesh Police O P singh big statement about crime
पुलिस महानिदेशक ने बांदा में दी जानकारी

शनिवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर बांदा आए महानिदेशक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था बरकरार रखना है। पुलिस के शिकंजे से अब तक बचे हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पिछले करीब 8-10 माह से अभियान छेड़ रखा गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ों के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली में प्रदेश में अब तक 62 अपराधी मारे गए हैं। पुलिस का मुख्य मकसद अपराधियों की गिरफ्तारी है। डीजीपी ने दावा किया कि मुठभेड़ या गिरफ्तारी में जो भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है वह कानून के दायरे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director General of Uttar Pradesh Police O P singh big statement about crime
यह जानकारियां प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने दी

डीजीपी ने बताया कि अपराधियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करके उनकी अवैध संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। अब तक एक अरब 97 करोड़ की संपत्तियां बरामद की जा चुकी हैं। भूमाफियाओं को भी चिन्हित किया जा रहा है। इलाहाबाद जोन समेत सभी क्षेत्रों में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इनकी भी संपत्ति जब्त की जाती है। डीजीपी ने कहा कि महिला अपराध रोकने के लिए एंटी रोमियो बहुत प्रभावी साबित हुई। सोशल मीडिया पर भी ध्यान दिया रहा है। कोई भी व्यक्ति इस माध्यम से भी पुलिस को जानकारी दे सकता है। इसका दायरा देश के बाहर भी रखा गया है। ताकि खाड़ी देश, इंग्लैंड, अमेरिका आदि विदेशों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। 

 

विज्ञापन
Director General of Uttar Pradesh Police O P singh big statement about crime
शनिवार को दौरे पर आए पुलिस महानिदेशक ने मीडिया से की बातचीत
डीजीपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर उनका खास ध्यान है। पुलिस कर्मी छोटा हो या बड़ा उसका व्यवहार आम लोगों से अच्छा होना चाहिए। भ्रष्टाचार के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 22 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। डीजीपी ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इसकी शुरूआत बांदा से की थी। यहां एक उप निरीक्षक को बर्खास्त और दो सिपाहियों को मुअत्तल (निलंबित) किया था। दावा किया कि पुलिस कर्मियों में 40 फीसदी सुधार आया है। इसके लिए लखनऊ में पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डीजीपी के पूरे कार्यक्रम में इलाहाबाद परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावत, डीआईजी मनोज तिवारी और पुलिस अधीक्षक शालिनी व एएसपी एलबीके पाल आदि उपस्थित रहे। उन्होंने डीजीपी की अगुवानी भी की।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed